फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana is the second fastest growing state in the country: Ch. Ranjit Singh

हरियाणा तेजी से उन्नति करने वाला देश का दूसरा प्रांत : चौ. रणजीत सिंह

Mon, 21 Nov 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Haryana is the second fastest growing state in the country: Ch. Ranjit Singh
रोहतक। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा तेज गति से उन्नति करने वाले देश का दूसरा राज्य है। बेरोजगारी, महंगाई ऊर्जा के उपयोग में कमी भूपेंद्र हुड्डा को ही दिखाई देती है। देश की आर्थिक स्थिति मजबूत है। वर्ष 2014 से पूर्व प्रदेश में 6 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था। वे गूगल के आंकड़े ही बता रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश में साढ़े 12 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। प्रतिदिन प्रदेश में 26 करोड़ यूनिट बिजली खपत हो रही है। यह कहना है बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह का। वे सोमवार को नागरिक अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के अंत्योदय परिवारों तक विस्तार के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की 47 सरकार के नियंत्रण की विद्युत कंपनियों में से हरियाणा की दक्षिण हरियाणा एवं उत्तर हरियाणा कंपनियां पांचवें व छठे स्थान पर हैं। आगामी 15 वर्षों में हरियाणा में प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा होगी। प्रदेश देश की बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। प्रदेश को एनसीआर के नजदीक होने का पूरा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी देश में गरीबों के उत्थान होने की बात कही है। देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। किसानों की आमदनी भी बढ़ रही है। इस मौके पर पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, मेयर मनमोहन गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला, डॉ. रमेश चंद्र, धर्मपाल मकड़ौली, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, डॉ. दिनेश गर्ग, सुरेश भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed