फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   haryana games, chanpian in Sitarwadn harmonium also, youth of india

खेलों के साथ-साथ अब सितारवादन-हारमोनियम में भी हरियाणा का जलवा 

Tue, 17 Jan 2017 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 17 Jan 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
haryana games, chanpian in Sitarwadn harmonium also, youth of india
हरियाणा का जलवा 21वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भी रहा - फोटो : अमर उजाला
खेल, राजनीति और बालीवुड में परचम लहराने वाले हरियाणा का जलवा 21वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भी रहा। पांच दिवसीय महोत्सव के दौरान आयोजित 18 प्रतियोगी स्पर्धाओं में से 9 में प्रदेश के प्रतिभागी टॉप थ्री में शामिल रहे। प्रदेश के कई प्रतिभागियों ने सितारवादन और हारमोनियम से लेकर फोक डांस तक भी नंबर एक की स्थिति हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतिभागियों ने साबित कर दिया कि यदि लगन और मेहनत के साथ कुछ किया जाए तो मंजिल को हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। हालांकि, अन्य प्रदेशों से आए प्रतिभागियों ने भी शानदार प्रस्तुति दी और कई प्रतियोगिताओं में परचम लहराया।  
विज्ञापन


फोक डांस और प्ले में हरियाणा प्रथम, लोक गीत द्वितीय
फोक डांस में प्रथम स्थान हरियाणा, द्वितीय राजस्थान और तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश की टीम रही। इसी तरह वन एक्ट प्ले में हरियाणा प्रथम, द्वितीय पंजाब और उड़ीसा ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी। लोक गीत में उत्तर प्रदेश प्रथम, दूसरे पर हरियाणा और तीसरे स्थान पर राजस्थान की टीम रही। 
विज्ञापन


भरत नाट्यम में महाराष्ट्र की राजलक्ष्मी अव्वल 
भरत नाट्यम में महाराष्ट्र की राजलक्ष्मी प्रथम, कर्नाटक की पद्मश्री दूसरे और पुंडुचेरी की आर दिव्या तीसरे स्थान पर रहीं। ओड़िसी नृत्य में दिल्ली की सिमरन जमन ने पहला, छत्तीसगढ़ की मुक्ता रजागोंडा ने दूसरा और ओडिसा की रोजीली गोंडा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह कुचीपुड़ी नृत्य में तेलंगाना की रचना, ओडिसा की रोजिली गाेंडा और छत्तीसगढ़ की रिमिशा अबर ने बाजी मारी। मणिपुरी श्रेणी में मणिपुर की संध्या ने पहला, हरियाणा की विदिशा ने दूसरा व त्रिपुरा की पूर्णिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कथक में त्रिपुरा की देव ज्योति लक्सर पहले, महाराष्ट्र के रोहित अशोक दूसरे और दिल्ली की अंकिता वात्यिा तीसरे स्थान पर रहीं।

क्लासिकल वोकल हिंदुस्तानी में हरियाणा की मोनिका द्वितीय 
क्लासिकल वोकल हिंदुस्तानी में राजस्थान की शिखा जोशी प्रथम, हरियाणा की मोनिका सोनी द्वितीय और दिल्ली की मैथिली तीसरे स्थान पर रहीं। अलोक्यूशन स्पर्धा में गुजरात के विरानी राज, महाराष्ट्र के अनिरुद्ध महाजन, मध्यप्रदेश के आदया दीक्षित व राजस्थान के चंचल भाट्टी ने तीसरा स्थान लिया। हारमोनियम लाइट श्रेणी में हरियाणा के पारस को पहला, छत्तीसगढ़ के विनिश पटेल ने दूसरा और गोवा के गोपीनाथ अरुण गावज को तीसरा स्थान मिला। क्लासिकल वोकल कार्नेटिक में केरला की गोपीनाथ, तेलंगाना की भगवनतुला श्रीविद्या और आंध्रप्रदेश की टी सुनेना ने तीसरा स्थान हासिल किया।

सितार वादन में हरियाणा के सुरेंद्र ने मारी बाजी 
मृदंग में तेलंगाना की मेती शंशाका मौली, महाराष्ट्र के आसाराम सुरेश सबले और कर्नाटक के दशारथी आर कश्यप ने बाजी मारी। बांसुरी वादन में केरला के श्रीहरत, महाराष्ट्र के आकाश साहितवाल और मणिपुर के हिदंगमांयुग लहरी शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। वीणा वादन में तेलंगाना की अर्पणा प्रथम, मध्यप्रदेश के निनाद अधिकारी द्वितीय और कर्नाटक की सौम्या वी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सितार वादन में हरियाणा के सुरेंद्र कुमार पहले, हिमाचल के लक्की दूसरे और उत्तराखंड के भास्कर दत्त कादरी तीसरे स्थान पर रहे।

तबला वादन में कर्नाटक के विरेश पहले, छत्तीसगढ़ के दुष्यंत यादव दूसरे और हरियाणा के जितेंद्र कुमार व गोवा के सईनायक दलाल तीसरे स्थान पर रहे। गिटार प्रतियोगिता में मणिपुर के नोनगाइसिंग, गोवा के सर्वयान कोरीइआ और केरल के क्लींसविन गिलबर्ट ने बाजी मारी। 

पेंटिंग प्रतियोगिता में हरियाणा की अमिता दूसरे स्थान पर रहीं 
यंग आर्टिस्ट कैंप में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के भोजराज धांगड़ पहले, हरियाणा की अमिता जैन दूसरे और तमिलनाडु के देवराज तीसरे स्थान पर रहे। मूर्तिकला में तमिलनाडु के तीसा नथन एस, कर्नाटक के गुरुसिधा वी सिधांवर और छत्तीसगढ़ के धर्म सिंह नेतम ने बाजी मारी। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में हिमाचल के नरेश कुमार प्रथम, हरियाणा की मीना कुमारी द्वितीय और पश्चिम बंगाल के अरनब दत्ता गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। युवा कृति प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ पहले, राजस्थान दूसरे और मेघालय तीसरे स्थान पर रहा।


रस्साकसी : कर्नाटक और सिक्किम अव्वल 
समापन समारोह में मुख्य मंच पर सभी अतिथियों के समक्ष रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष वर्ग में कर्नाटक ने सिक्किम को हराकर पहला स्थान हासिल किया। महिलाओं की श्रेणी में सिक्किम की टीम ने उत्तर प्रदेश की टीम को हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed