{"_id":"65ba8609010407831c061ca9","slug":"haryana-case-of-firing-at-maturam-confectionary-trade-board-will-protest-across-the-state-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग का मामला, व्यापार मंडल सड़कों पर उतरकर प्रदेशभर में करेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग का मामला, व्यापार मंडल सड़कों पर उतरकर प्रदेशभर में करेगा आंदोलन
Wed, 31 Jan 2024 11:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:10 PM IST
सार
बजरंग गर्ग ने कहा कि गोहाना में मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग के आरोपी 10 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं हुए है। इसके खिलाफ व्यापार मंडल सड़कों पर उतरकर प्रदेशभर में आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
व्यापारी प्रतिनिधियों की ओर से पुलिस प्रशासन को गोहाना के व्यापारी मातूराम की दुकान पर फायरिंग व रंगदारी मांगने वाले अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बुधवार को रोहतक में बैठक बुलाई गई। अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग ने की।
विज्ञापन
बैठक का मुख्य मुद्दा प्रदेश में व्यापारियों के साथ हो रही लूटपाट, फिरौती, अपहरण व चोरी की वारदात पर चिंता प्रकट करना व कड़ा कदम उठाने के बारे में रहा। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बताया कि व्यापारियों के साथ पिछले कुछ महीने में हुई वारदात के बाद से स्वयं असुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
गोहाना में मातूराम हलवाई की दुकान पर अपराधियों का दिनदहाड़े लगभग 40 राउंड फायरिंग करके दो करोड़ की रंगदारी मांगने की पर्ची डालने वाले अपराधियों को 10 दिन बाद भी पुलिस प्रशासन पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि गोहाना वाले मामले से अगर पुलिस प्रशासन ने अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार नहीं करती तो व्यापार मंडल सड़कों पर उतरकर प्रदेशभर में जोरदार आंदोलन करेगा। हरियाणा पहले ही अपराध के मामले में चरम पर है।
बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार व पुलिस प्रशासन को अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए और अपराधियों को जल्द पकड़ने का प्रयास करना चाहिए। बैठक में व्यापार मंडल प्रदेश महासचिव रमेश खुराना, जिला प्रधान पंकज सचदेवा, गोहाना अनाज मंडी प्रधान विनोद शेराहवत, व्यापार मंडल संरक्षक लाल रामधारी माल, प्रदेश सह सचिव निरंजन गोयल, गुलशन खुराना व अन्य प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।