फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: BJP released the list of manifesto committee for assembly elections

Haryana: विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की मेनिफेस्टो समिति की सूची, ओपी धनखड़ बने प्रमुख

Mon, 19 Aug 2024 06:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 19 Aug 2024 06:31 PM IST
सार

हरियाणा में चुनाव का एलान होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो के लिए समिति बना दी है।

विज्ञापन
Haryana: BJP released the list of manifesto committee for assembly elections
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को प्रदेश मेनिफेस्टो समिति की सूची जारी की है। यह कमेटी इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जारी की गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की ओर से ये नियुक्तियां की गई हैं। इसमें ओमप्रकाश धनखड़ को समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 14 सदस्य नियुक्त किए हैं।

विज्ञापन


इनमें कृष्ण लाल पंवार, रणबीर गंगवा, वेदपाल एडवोकेट, विपुल गोयल, किरण चौधरी, भव्य बिश्नोई, सुनीता दुग्गल, भूपेश्वर दयाल, सत्यप्रकाश जरावता, अभय सिंह यादव, संजय शर्मा, मदन गोयल और रोजी मलिक आनंद को सदस्य बनाया गया है। 
विज्ञापन


इस दिन होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। राज्य में 1 अक्तूबर को वोटिंग होगी, वहीं 4 अक्तूबर को मतों की गिनती होगी। वहीं, निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव तारीखों के एलान के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटर सूची 27 अगस्त को जारी होगी। इस बार हरियाणा में स्लम और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में अलग से पोलिंग बूथ लगाए जाएंगे। गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में सोसाइटी में पोलिंग स्टेशन बनेंगे। हरियाणा में 20,629 पोलिंग स्टेशन होंगे। सभी पोलिंग स्टेशन सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे और वोटर हेल्पलाइन की वेबसाइट जारी रहेगी।

ये है सीटों का समीकरण

हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं। बहुमत के लिए 46 का आंकड़ा चाहिए। पिछली बार भाजपा 40 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। इसके बाद भाजपा ने दस सीटें जीतने वाली जजपा के साथ मिलकर सरकार का गठन किया था। कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं। एक-एक सीट इनेलो और हलोपा के खाते में आई थी। सात सीटें निर्दलीयों ने जीती थी। 
 

2.01 करोड़ मतदाता पंजीकृत 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल की ओर से आयोग की टीम को बताया गया कि दो अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल 2.01 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें लगभग 1.06 करोड़ पुरुष और 95 लाख महिला मतदाता हैं। राज्य में 4.52 लाख से अधिक मतदाता (18-19 वर्ष) पहली बार मतदान करेंगे। 85 वर्ष से अधिक आयु के 2.55 लाख मतदाता और 1.5 लाख दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं। 100 साल की आयु के 10 हजार से अधिक मतदाता हैं। अंतिम मतदाता सूची 27 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी।

2019 के मुकाबले बनेंगे 817 अधिक मतदान केंद्र 

मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल के मुताबिक राज्य में कुल 20,629 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जो 2019 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 817 अधिक है। इनमें से 13,497 ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे, जबकि 7,132 शहरी मतदान केंद्र होंगे। प्रति मतदान केंद्र औसतन 977 मतदाता होंगे। इनमें से 125 मतदान केंद्र महिलाओं की ओर से संचालित किए जाएंगे और 116 मतदान केंद्रों का प्रबंधन युवा कर्मचारी करेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर दिव्यांग को भी तैनात किया जाएगा। हाई राइज सोसाइटीज/कवर्ड कैंपस और झुग्गी बस्तियों में भी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। विधानसभा चुनाव में पहली बार 85 साल से ऊपर मतदाता और 40 फीसदी विकलांगता वाले दिव्यांगों को घर से ही मतदान करने का विकल्प दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed