फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Harsh Palak won bedminton doubles

हर्ष व पलक की जोड़ी ने जीता जिला सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियन का खिताब

Tue, 13 Aug 2019 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Harsh Palak won bedminton doubles
शहर के किशनपुरा स्थित फ्लाइंग विंग बैडमिंटन एकेडमी में चल रही जिला स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हो गया। चैंपियनशिप के समापन पर बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव अजय सिंघानिया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस चैंपियनशिप में अंडर 15 (मिक्सड इवेंट) में हर्ष व पलक की जोड़ी ने दिव्यांशी व अंकित मलिक की जोड़ी को हराकर चैंपियन का खिताब जीता है।
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष यशपाल पंवार ने बताया कि संघ की ओर से 10 से 12 अगस्त तक सब जूनियर कैटेगरी के लड़कों व लड़कियों के बैडमिंटन की जिला स्तरीय स्पर्धा करवाई गई। इस स्पर्धा मेें विजेता खिलाड़ी एक नवंबर से चार नवंबर तक होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि लड़कों के अंडर 15 डबल्स के मुकाबलों में हर्ष व सरवर की जोड़ी ने सनी व कप्तान की जोड़ी को हराया। जबकि अंडर 15 सिंगल्स के मुकाबलों में सनी ने हर्ष को हराया। वहीं लड़कों के अडंर 13 के सिंगल्स के मुकाबलों में वंश ने मोहित व अंडर 13 के डबल्स के मुकाबलों में इशान खत्री व हर्षित की जोड़ी ने मोहित व वंश की जोड़ी को हराकर पहला स्थान जीता। इसके अतिरिक्त लड़कों के अंडर 11 सिंगल्स के मुकाबलों में वेदांत ने प्रिंस को व अंडर 11 के डबल्स के मुकाबलों में वेदांत व जयवर्धन की जोड़ी ने पुलकित व ध्रुव की जोड़ी को हराकर पहला स्थान जीता। वहीं लड़कियों के अंडर 15 के सिंगल्स के मुकाबलों में उन्नति हुड्डा ने कनिका को, अडंर 15 डबल्स में उन्नति व पलक की जोड़ी ने वेदिका व गरिमा की जोड़ी को हराकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों के अंडर 13 के सिंगल्स के मुकाबलों में उन्नति हुड्डा ने गरिमा कुंडू को हराकर व अंडर 13 के डबल्स के मुकाबले में जीवांशी व गरिमा की जोड़ी ने पावनि व राधिका की जोड़ी को हराकर पहला स्थान हासिल किया है। इसके अतिरिक्त लड़कियों के अंडर 11 के सिंगल्स के मुकाबलों में मानस्वी वे भूमिका को व अंडर 11 डबल्स के मुकाबलों में मानस्वी व भूमि की जोड़ी ने आव्या व साइना की जोड़ी को हराकर पहला स्थान हासिल किया है। इस चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों को बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव अजय सिंघानिया द्वारा ट्राफी व सर्टिफिकेट दिए गए। इस दौरान जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष यशपाल पंवार, सचिव उमेद शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र मलिक, रितेश दलाल, बैडमिंटन कोच प्रवेश काद्यान, धर्मपाल धनखड़ के साथ अनेक ख्रिलाड़ी व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed