फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Happiness and prosperity sought by performing Havan on Margashirsha Amavasya

Rohtak News: मार्गशीर्ष अमावस्या पर हवन कर मांगी सुख-समृद्धि

Sun, 01 Dec 2024 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Happiness and prosperity sought by performing Havan on Margashirsha Amavasya
01सीटीके01..माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में रविवार को मार्गशीर्ष अमावस्या पर हवन में आहुत
रोहतक। माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में कृष्ण पक्ष की मार्गशीर्ष अमावस्या पर रविवार को हवन-कीर्तन और सत्संग हुआ। सचिव गुलशन भाटिया ने बताया कि साध्वी मानेश्वरी देवी और भक्तों ने हवन में आहुति की सामग्री डालकर सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित अशोक शर्मा ने प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान साध्वी मानेश्वरी देवी ने सत्संग में बताया कि हिंदू धर्म में अमावस्या का दिन पूजा-पाठ और भक्तिभाव का दिन होता है। इसमें व्यक्ति अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा करता है। इस दिन व्रत और साधना से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि अमावस्या पर पितरों की पूजा, तर्पण और पिंडदान करने से पितृ दोष निवारण और परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। अमावस्या के दिन सूर्य और चंद्रमा की विशेष स्थिति होती है, जो ऊर्जा के प्रवाह को नियंत्रित करती है। जिससे इस दिन किए गए उपायों और पूजा-पाठ का फल कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन


हवन से शुद्ध होता है वातावरण
साध्वी मानेश्वरी देवी ने बताया कि हवन कराने से आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। हवन से जो धुआं निकलता है, उससे वातावरण शुद्ध होता है। वहीं हवन में प्रयोग की जाने वाली सामग्री जैसे कपूर, लौंग, आम की लकड़ी, घी, अक्षत, गोबर के कंडे आदि से हानिकारक जीवाणु नष्ट होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed