{"_id":"662d877380a85571ee0bbe24","slug":"half-the-citys-electricity-remained-disrupted-for-four-hours-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109872-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चार घंटे ठप रही आधे शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चार घंटे ठप रही आधे शहर की बिजली
Sun, 28 Apr 2024 04:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहर में शुक्रवार शाम को आई तेज आंधी के चलते कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। शाम 7 बजे बिजली गुल होने के बाद रात 11 बजे सुचारु हो सकी।
सिटी नंबर-4 और सेक्टर-9, सिटी नंबर-एक ब्रेक डाउन हो गए। सिटी नंबर-4 लगभग एक घंटे बाद सुचारु हो गया। इसके चलते धौड़ चौक, कंवर सिंह कालोनी, शिव कालोनी, प्रिया कालोनी, बेरी गेट, नया बस अड्डा, राधा स्वामी कालोनी में बिजली बाधित रही। सेक्टर-9 और सिटी नंबर-एक दो-दो घंटे ब्रेकडाउन रहे। इसके चलते कई कालोनियों में बिजली गुल रही। सिटी नंबर-4 फीडर में इन्सुलेटर में तकनीकी खामी आ गई थी, जिसके चलते डेढ़ घंटे तक सुभाष भट्ठा के आसपास, गुढ़ा गांव आईटीआई, धौड़ चौक में बिजली बाधित हुई। इसके अलावा कई इलाकों में बिजली की तारों पर पेड़ गिरने से तारों का शार्ट-सर्किट होने की वजह से पुराना बर्फ खाना रोड, दमदमा मोहल्ला, हरिपुरा मोहल्ला, भट्टी गेट, सेक्टर छह और धौड़ चौक की बिजली बाधित रही। इसके चलते लोगों को काफी देर तक समस्या का सामना करना पड़ा। बिजली बाधित होने के चलते शुक्रवार को 56 लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई। रात लगभग 11 बजे तक अधिकतर एरिया की बिजली सुचारु हो सकी। एसडीओ सौरभ सिंह ने बताया कि आंधी के चलते कई एरिया में बिजली बाधित हुई थी। उसको देर रात तक सामान्य करवा दिया गया।