{"_id":"6450fdad090237cb92094e17","slug":"had-to-buy-tractor-online-expensive-cheated-rs-67900-rohtak-news-c-17-roh1019-140870-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ऑनलाइन ट्रैक्टर खरीदना पड़ा महंगा, 67,900 रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ऑनलाइन ट्रैक्टर खरीदना पड़ा महंगा, 67,900 रुपये ठगे
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। बलियाना में रह रहे उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के युवक को ऑनलाइन ट्रैक्टर खरीदना महंगा पड़ गया। एक युवक ने एडवांस में 67,900 रुपये ले लिए, बाद में गलत पता देकर चंपत हो गया। अब पीड़ित ने आईएमटी थाने में केस दर्ज कराया है।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के गांव पिरूपुर नवेल सदवा निवासी जितेंद्र कुमार मौर्या ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 20 फरवरी को ऑनलाइन वाहनों की खरीद-फरोख्त कराने वाली साइट पर ट्रैक्टर का ब्योरा देखा। उसने ट्रैक्टर मालिक से संपर्क किया तो उसने खुद का पता शिवचरण निवासी जिराज महासनपुरा, जिला अमरोहा बताया। ट्रैक्टर की कीमत 1.30 लाख रुपये तय हुई। उसमें से युवक ने 67,900 रुपये एडवांस में मांगे। उसने राशि बैंक के माध्यम से भेज दी। इसके बाद युवक ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। जब वह बताए गए पत्ते पर पहुंचा तो आरोपी वहां नहीं मिला। साथ ही आरोपी का मोबाइल भी ऑफ मिला। अब तक उसे न पैसे वापस मिले और न ट्रैक्टर दिया गया। आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हवाकौर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।