फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurmeet Ram Rahim came out of Sunaria jail Haryana assembly elections, Barnawa Ashram

फिर जेल से बाहर आया राम रहीम: विधानसभा चुनाव से तीन दिन पहले मिली सशर्त आजादी, बरनावा आश्रम रवाना

Wed, 02 Oct 2024 08:04 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 02 Oct 2024 08:04 AM IST
सार

सरकार ने चुनाव आयोग से राम रहीम के आपात पैरोल को लेकर अनुमति मांगी थी। आयोग ने सोमवार को तीन शर्तों के आधार पर अनुमति दी थी। राम रहीम मतदान से पहले हरियाणा में नहीं रहेंगे। सोशल मीडिया पर संदेश जारी नहीं रहेंगे और राजनीति गतिविधियों में शामिल नहीं होगा।

विज्ञापन
Gurmeet Ram Rahim came out of Sunaria jail Haryana assembly elections, Barnawa Ashram
Gurumeet ram rahim - फोटो : ANI

विस्तार

विधानसभा चुनाव में मतदान से ठीक तीन दिन पहले बुधवार सुबह 6:34 मिनट पर राम रहीम सुनारिया जेल से बाहर आ गया। हनीप्रीत के साथ गाड़ी में राम रहीम यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुआ। 
विज्ञापन


डीएसपी के नेतृत्व में रोहतक पुलिस की टीम राम रहीम को लेकर रवाना हुई। इस दौरान रोहतक जेल के आसपास काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सरकार ने चुनाव आयोग से राम रहीम के आपात पैरोल को लेकर अनुमति मांगी थी। आयोग ने सोमवार को तीन शर्तों के आधार पर अनुमति दी थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को दिनभर रामरहीम के जेल से बाहर आने के कयास लगाए जाते रहे, लेकिन देर रात तक मुख्यालय से अनुमति न आने के कारण राम रहीम को जेल से बाहर नहीं लाया जा सका था। मंगलवार देर रात मुख्यालय से जेल प्रशासन के पास लिखित आदेश पहुंचे, जिसके चलते राम रहीम को 20 दिन की आपात पैरोल पर भेजा गया है। 



रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को सातवीं बार 13 अगस्त को 21 दिनों की फरलो मिली थी। 5 सितंबर को पैरोल के बाद सुनारिया जेल लौट आया था। बताया जा रहा है कि राम रहीम अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बाहर आना चाहता है। इसके लिए जेल विभाग के माध्यम से 20 दिन की आपात पैरोल मांगी थी। 

चुनाव से पहले आता रहा है राम रहीम जेल से बाहर

  • बरोदा उप चुनाव : 20 अक्तूबर 2020 को मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली। नंबर 2020 में उप चुनाव हुआ था
  • पंजाब विस चुनाव : फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिन की पैरोल मिली
  • राजस्थान विस चुनाव : 25 नवंबर 2023 को राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिन की पैरोल मिली
  • लोकसभा चुनाव : 25 मई 2024 को हुए लोकसभा चुनाव हुए। राम रहीम को 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल मिली
  • हरियाणा विस चुनाव : 13 अगस्त 2024 को राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed