फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Green fertilizer will increase fertility of the land

हरी खाद बढ़ाएगी जमीन की उर्वरा शक्ति

Sat, 02 May 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Green fertilizer will increase fertility of the land
खेतीबाड़ी विभाग ने जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाने को हरी खाद को प्रोत्साहित करने की तैयारी है। जिसके लिए गेहूं की कटाई के बाद ढैंचे की खेती को प्रमोट किया जा रहा है। खेतीबाड़ी विभाग ने ढैंचे के बीच पर 80 फीसदी सब्सिडी देने की घोषणा की है। एक एकड़ के लिए किसानों को बारह किलोग्राम की थैली के सिर्फ 130 रुपये देने होंगे। अभी धान की रोपाई में दो माह का समय है। ढैंचे की फसल 45 दिन में तैयार हो जाती है। उसके बाद उसे जमीन में ही मिला दिया जाता है। 15 दिन में यह खाद के रूप में तैयार हो जाती है। यह हरी खाद का काम करती है और अगली फसल के लिए बहुत लाभदायक है। डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर रोहताश सिंह ने बताया कि इससे जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। यह वायुमंडल से नाइट्रोजन लेकर पौधे को देती है, जो जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाता है। इसके साथ ही यह मिट्टी की प्राकृतिक संरचना में भी सुधार करता है। इसका एक और अहम फायदा यह है कि इससे जमीन में नमी ज्यादा देर तक बनी रहती है। अगली फसल में जब पानी लगाया जाता है तो वह जल्दी सूखता नहीं। इस तरह कम पानी लगाने की जरूरत पड़ती है। पिछले करीब चार सालों से विभाग इसे प्रोत्साहित कर रहा है। ताकि केमिकल खाद से जमीन की उर्वरा शक्ति को जो नुकसान पहुंचा है, उसे ठीक किया जा सके। वहीं, नमी की मात्रा बढ़ने से धान के लिए पानी की खपत भी कम की जा सके। विभाग ने इस साल दो हजार क्विंटल बीज बेचने का लक्ष्य रखा है। करीब साढ़े आठ एकड़ एरिया में ढैंचे का एक क्विंटल बीज डाला जाता है। इस तरह इस सीजन में करीब 17 हजार एकड़ एरिया कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

आधार कार्ड दिखाकर मिलेगा बीज
सब्सिडी पर ढैंचे का बीज हासिल करने के लिए किसानों को हरियाणा बीज विकास निगम के बिक्री केंद्रों पर जाकर अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। जिले में यह बीज पुराना बस अड्डा रोहतक, बूथ नंबर 44 अनाज मंडी महम, नया बस अड्डा कलानौर, किलोई बस अड्डा व अनाज मंडी सांपला में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed