फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Goyal XI won thanks to Naitik's century and Atharva's four wickets.

Rohtak News: नैतिक के शतक व अथर्व के चार विकेट से जीता गोयल एकादश

Thu, 23 Oct 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 23 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Goyal XI won thanks to Naitik's century and Atharva's four wickets.
मैच का टॉस करवाते अंपायर। स्रोत : कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। गोयल समर क्रिकेट कप के तहत 22 यार्ड्स मैदान में गोयल क्रिकेट क्लब व मल्हान एकादश के बीच खेले गए मैच में गोयल एकादश ने 33 रन से मैच जीता। नैतिक को मैन ऑफ द मैच व बेस्ट बल्लेबाज और अथर्व देव को बेस्ट गेंदबाज चुना गया। नैतिक ने शानदार शतक जमाया व अथर्व देव ने चार विकेट लिए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गोयल एकादश ने 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 270 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से नैतिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों पर 13 चौकों व एक छक्के की मदद से 105 रन बनाए।
विज्ञापन

देव मलिक ने 39, अपर्णा ने 35 व अनीश ने 26 रन बनाए। मल्हान एकादश की ओर से महेंद्र ने चार, केतन, जय व हर्ष ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में मल्हान एकादश 237 रन पर ऑलआउट हो गई व गोयल एकादश ने 33 रन से मैच जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्हान एकादश की ओर से शिवांश ने 51 गेंदों पर 11 चौकों व दो छक्कों की मदद से 81 रन व आकाश ने 63 गेंदों पर 10 चौकों व तीन छक्कों की मदद से 99 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से अथर्व देव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4.1 ओवर में एक मेडन व 24 रन देकर चार विकेट लिए। इसके अलावा, अभिनव गुप्ता व विनय ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed