{"_id":"64b5a4de1fc3c33e820f2847","slug":"governments-wrong-economic-policies-responsible-for-rising-inflation-dipendra-rohtak-news-c-17-roh1020-202348-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती महंगाई के लिए सरकार की गलत आर्थिक नीतियां जिम्मेदार : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती महंगाई के लिए सरकार की गलत आर्थिक नीतियां जिम्मेदार : दीपेंद्र
विज्ञापन
गांव कबूलपुर में महिला से मिलते राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा। संवाद
रोहतक।
राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि भाजपा राज में महंगाई हर रोज नया रिकॉर्ड बना रही है। आम आदमी की थाली से धीरे-धीरे खाने का सामान गायब हो रहा है। दाल, आटा, तेल, दूध, टमाटर, मिर्ची, अदरक, मसाले सबके दाम आसमान छू रहे हैं। बिजली के बढ़ते बिल और स्कूल की बढ़ती फीस, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। आम और मध्यम वर्ग के लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल से भी महंगे हुए टमाटर ने आम आदमी का चटनी रोटी खाना भी मुश्किल कर दिया है। वह सोमवार को कलानौर हलके के गांव कबूलपुर में पंचायत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
दीपेंद्र ने कहा कि बढ़ती महंगाई के लिए सरकार की गलत आर्थिक नीतियां जिम्मेदार हैं। किसान से कोई दो रुपये किलो भाव पर भी टमाटर खरीदने को तैयार नहीं होता था। किसान अपना टमाटर सड़कों पर फेंकता रहा है। वही टमाटर 200 से 300 रुपये बेचा जा रहा है। जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों की चांदी हो रही है। सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है। उन्होंने कहा कि जो सरकार आम लोगों की दो वक्त की रोटी भी महंगी कर दे, उसे सत्ता में एक पल भी रहने का हक नहीं है। सरकार आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए तुरंत जरूरी उपाय करे। साथ ही आटा, दही व अन्य बुनियादी सामानों से जीएसटी हटाए। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे रसोई का बजट ही बिगड़ गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार के समय गैस सिलिंडर 350 रुपये हुआ तो भाजपा नेता सिर पर सिलिंडर रखकर प्रदर्शन करते थे। अब सिलिंडर 1100 रुपये के पार है तो भाजपा नेता चुप हैं। जनता को राहत देने के बजाय पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस व अन्य उपभोग की वस्तुओं पर टैक्स का बोझ बढ़ाया जा रहा है।