फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government should ensure future of soldiers by withdrawing Agneepath scheme: Hooda

अग्निपथ योजना वापस लेकर सैनिकों का भविष्य सुनिश्चित करे सरकार : हुड्डा

Mon, 20 Jun 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Government should ensure future of soldiers by withdrawing Agneepath scheme: Hooda
पत्रकारो से वार्ता करते पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा । विज्ञप्ति
रोहतक। अग्निपथ योजना न नौजवानों के हित में है और न देशहित में। युवा इस योजना व सरकार के रवैये से मायूस हैं। इसलिए केंद्र सरकार को यह योजना वापस लेकर सैनिकों का भविष्य सुनिश्चित करना चाहिए। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे रविवार को निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना लागू कर केंद्र सरकार सेना व युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। सरकार इसे वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस इसका विरोध करने के लिए तमाम संवैधानिक तरीके अपनाएगी। उन्होंने कहा कि इजरायल अमेरिका का हवाला देकर भारत में अग्निपथ योजना लागू नहीं की जा सकती। इन देशों में बेरोजगारी नहीं है या जनसंख्या कम है या लोग सेना में भर्ती नहीं होना चाहते। इन देशों की तुलना भारत से नहीं की जा सकती। भारत की स्थिति भिन्न है। यहां युवा सेना में भर्ती होकर खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। बिना किसी पायलट प्रोजेक्ट या प्रभावित वर्गों को विश्वास में लिए एकदम से इतना बड़ा मिलिट्री रिफॉर्म करना गलत है। कांग्रेस सरकार ने खेलों में कई रिफॉर्म किए। इसके लिए बाकायदा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया और खिलाड़ियों का भविष्य सुनिश्चित करने के लिए ‘पदक लाओ, पद पाओ’ नीति बनाई। यही वजह है कि हमारे खिलाड़ी व खेल का स्तर बेहतर हुआ। इसी तरह सरकार को सैनिकों का भविष्य सुनिश्चित करना चाहिए, तभी उनका मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल का विद्यार्थी होने के नाते वे भी आधे फौजी हैं। इसलिए राजनीति से ऊपर उठकर देशहित में अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed