फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government school students will learn AI technology

Rohtak News: एआई तकनीक सीखेंगे सरकारी स्कूल के विद्यार्थी

Sun, 26 May 2024 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 26 May 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Government school students will learn AI technology
रोहतक। सरकारी स्कूल के विद्यार्थी भी अब एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक सीख सकेंगे। विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और उन्हें शोध के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से स्कूलों में एआई तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में इस वर्ष भिवानी रोड स्थित आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नई लैब मिली है। यह लैब विद्यार्थियों को एआई तकनीक से उन्हें रूबरू कराएगी। इसके लिए लैब में कुछ जरूरी सामान भी पहुंच गया है। यहां विद्यार्थी कुछ अपने हाथ से छोटी-बड़ी चीजें बनाना सीखेंगे। इसमें रोबोट, रोबोटिक खिलौने व अन्य चीजें शामिल हैं। इस प्रयास से बच्चे नई तकनीक सीखने के साथ भविष्य के लिए शोध का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
विज्ञापन


भाषा लैब के लिए स्कूल पहुंचा सामान
सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग स्कूल को भाषा लैब दे चुका है। इसके लिए स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर सिस्टम, बैठने के लिए कुर्सी व अन्य फर्नीचर भेजा चुका है। इससे बच्चे नई तकनीक से अध्ययन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
स्कूल में विद्यार्थियोंं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इसी कड़ी में स्कूल को एआई लैब मिली है। यहां बच्चों को एआई तकनीक सिखाई जाएगी। लैब के प्रभारी को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे बच्चों को सीखने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
ओंकेश लता, प्राचार्य, आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed