{"_id":"65fe8e6f27dc0d8fd60df718","slug":"government-procurement-of-mustard-is-expected-to-start-from-march-28-and-wheat-from-april-1-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-106364-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च से और गेहूं की 1 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च से और गेहूं की 1 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद
Sat, 23 Mar 2024 01:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:40 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की अनाजमंडी में सरसों और गेहूं की सरकारी खरीद होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च से तो गेहूं की सरकारी खरीद 1 अप्रैल से हो सकती है। हालांकि इस बारे में अभी सरकार की ओर से किसी तरह के कोई आदेश मार्केट कमेटी को नहीं दिए गए हैं। सरकार की ओर से रबी सीजन की इन दोनों फसलों के लिए खरीद की जानी है। हालांकि मंडी में सरसों की आवक तो कई दिनों से हो रही है। लेकिन अभी प्राइवेट खरीद चल रही है।
मंडी में अब किसानों को सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार है। मंडी में जब सरसों की आवक शुरू हुई तो दाम कम थे, लेकिन बाद में प्राइवेट खरीद में भी कुछ दाम बढ़े, लेकिन यह अभी भी एमएसपी से कम ही हैं। सरकार की ओर से यह तो पिछले दिनों तय कर दिया गया था कि प्रदेश में सरसों की खरीद कहां-कहां होगी। इनमें बहादुरगढ़ मंडी को भी शामिल किया गया था। यहां पर कौनसी एजेंसी खरीद शुरू करेगी, यह अभी तय नहीं हो सका है। प्रदेश में आमतौर पर यहां हैफेड या वेयर हाउस की ओर से फसलों की खरीद की जाती है, लेकिन अभी यह इंतजार खत्म नहीं हुआ है कि सरकार की ओर से इन दोनों में किस एजेंसी को खरीद का जिम्मा दिया जाता है। बता दें कि सरकार द्वारा इस बार सरसों का एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। फिलहाल मंडी में सरसों में नमी की मात्रा और गुणवत्ता के हिसाब से उसके दाम लग रहे हैं। मार्केट कमेटी की सचिव अंजू दलाल ने बताया कि अभी सरकार की ओर से फसलों की खरीद के लिए कोई तिथि जारी नहीं की गई है।