फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government of lies, division and loot is running in Haryana: Hooda

भजनलाल परिवार के साथ होने ना होने का फर्क नहीं : हुड्डा

Tue, 22 Aug 2023 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Government of lies, division and loot is running in Haryana: Hooda
रोहतक।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि हिसार में हुए कांग्रेस के नौवें ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम ने भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम के बावजूद भीड़ के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। लोगों के जनसैलाब, जज्बे और जोश ने कार्यक्रम को ‘विकल्प आपके समक्ष’ में तब्दील कर दिया। भजनलाल परिवार के साथ होने या न होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस में केवल बिश्नोई परिवार के सदस्य की ही जमानत जब्त हुई थी।
वे सोमवार को डीपार्क स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने दावा किया कि हिसार रैली में उमड़े जनसैलाब ने दिखा दिया है कि कांग्रेस हर तरह से मजबूत है। लोगों ने भी कांग्रेस के हाथों में सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। हरियाणा में झूठ, फूट और लूट की सरकार चल रही है। जनता ने भी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। गठबंधन की जनविरोधी नीतियों का खात्मा करेगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर बुजुर्गों को 6000 पेंशन, कर्मचारियों को ओपीएस, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 100-100 गज के प्लॉट बांटने और ओबीसी क्रीमी लेयर लिमिट को 10 लाख करने के साथ शिल्पकारों के लिए ‘विश्वकर्मा कारीगर योजना’ भी लागू की जाएगी। इसके तहत केश कला और माटी कला बोर्ड की तर्ज पर बीसी(ए) समाज के शिल्पकारों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। हाथ के कारीगरों से ऋण पर पांच प्रतिशत ब्याज से ज्यादा नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन मिलन कार्यक्रम 11 सितंबर को करनाल में
प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के साथ हरियाणा में जिला स्तरीय और इसके बाद 90 विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम करेंगे। इसके अलावा सभी जिलों में ‘जन मिलन’ कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा। अगला कार्यक्रम 11 सितंबर को करनाल में होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, निवेश, रोजगार देने और कानून व्यवस्था के मामले में नंबर वन था। बीजेपी-जेजेपी ने हरियाणा को बेरोजगारी, महंगाई, अपराध और बदहाली में टॉप पर पहुंचा दिया है।

भाजपा गाय के नाम पर कर रही राजनीति
गाय को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि खुद गो भक्त हूं। मुख्यमंत्री रहते हुए हमेशा कार्यालय जाने से पहले गाय को रोटी देकर जाता था। भाजपा सिर्फ गाय के नाम पर राजनीति कर रही है। कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। इसलिए गौरक्षा को लेकर विवाद सामने आते रहते हैं। उन्होंने वाहन दुर्घटनाग्रस्त में नौ जवानों की शहादत पर गहरा शोक प्रकट करते हुए शहीदों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर विधायक भारत भूषण बतरा, विधायक शकुंतला खटक, पूर्व राज्य सभा सांसद शादी लाल बतरा, पूर्व मंत्री संत लाल, चक्रवर्ती शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed