फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government departments will eradicate the roots of drug addiction by uprooting cannabis plants in the state.

Rohtak News: प्रदेश में भांग के पौधे उखाड़कर नशे की जड़ मिटाएंगे सरकारी विभाग

Tue, 28 May 2024 06:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Government departments will eradicate the roots of drug addiction by uprooting cannabis plants in the state.
भांग के पौधे उखाड़ती नारकोटिक्स टीम। संवाद
विकास सैनी
विज्ञापन

रोहतक। प्रदेश में नशे पर नकेल कसने के लिए नारकोटिक्स विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। नशे की जड़ उखाड़ फेंकने के लिए सभी सरकारी विभाग मिलकर काम करेंगे। इसके तहत प्रदेश भर में रेलवे लाइन या खाली जमीन व प्लाॅट में खड़े भांग के पौधों को उखाड़ा जाएगा। इसी कड़ी में सोमवार को शहर के सनसिटी व राजीव गांधी खेल परिसर के आसपास बड़ी संख्या में भांग के पौधे उखाड़े गए।
नारकोटिक्स विभाग की पहल पर प्रदेश में कहीं भी भांग के पौधे मिलने पर उन्हें जड़ से उखाड़कर नष्ट किया जाएगा। इस काम में सभी सरकारी महमके भी अपना योगदान देंगे। इन उखाड़े गए पौधों को जलाया जाएगा। इस प्रक्रिया के फोटो लेने के साथ ब्योरा भी दर्ज किया जाएगा। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो पंचकूला की ओर से सभी जिला आयुक्त, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, निगम आयुक्त, एचएसवीपी संपदा अधिकारी, जिला बागवानी अधिकारी, कृषि उपनिदेशक, वन विभाग, एचएसएनसीबी के डीएसपी को पत्र भेजा गया है। इसमें भांग के पौधे उखाड़ने व नष्ट करने के संबंध में जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं। इसके तहत सभी विभाग अपने अधीन क्षेत्र की जानकारी के साथ उखाड़े जाने वाले पौधों का ब्योरा 31 मई तक शपथ पत्र के साथ देंगे। सोमवार को शहर में डीएसपी सतेंद्र की देखरेख में राजीव गांधी खेल परिसर, सनसिटी व आसपास के इलाकों में भांग के पौधे उखाड़े गए।
विज्ञापन

दरअसल, पुलिस की नारकोटिक्स विभाग की टीम ने नशे पर नकेल कसने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। अदालत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भांग के पौधे उखाड़ने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत नारकोटिक्स विभाग प्रदेश के सभी सरकारी विभागों के साथ मिलकर इस कार्य को अंजाम देगा। एडीजीपी ओपी सिंह की देखरेख में विभाग प्रदेश में यह अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे पर अंकुश लगाने की दिशा में विभाग कई स्तर पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में भांग के पौधे उखाड़े जाने हैं। सोमवार को अभियान के तहत बड़ी संख्या में पौधे उखाड़ कर नष्ट किए गए।
- इंस्पेक्टर पवन कुमार, प्रभारी, जिला नारकोटिक्स ब्यूरो रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed