{"_id":"611836888ebc3ee031398c22","slug":"glasses-of-four-cars-broken-again-in-posh-areas-stole-cash-rohtakcity-news-rtk6209975170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉश इलाकों में फिर तोड़े चार कारों के शीशे, नकदी चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉश इलाकों में फिर तोड़े चार कारों के शीशे, नकदी चुराई
विज्ञापन
गाड़ी का शीशा तोड़कर सामान लेकर भागता युवक सीसीटीवी में कैद।
शहर के पॉश इलाके सनसिटी, सेक्टर-14, सेक्टर-3 व सेक्टर 2-3 के पार्ट में शुक्रवार रात को चोरों ने फिर से चार कारों के शीशे तोड़कर नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। अब तक सप्ताहभर में आठ वारदात हो चुकी हैं।
उधर, सीसीटीवी फुटेज होने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वार्ड-11 के पार्षद कदम सिंह ने पुलिस की गश्त पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है।
........
मंगलवार की रात टूटे थे शीशे, चार दिन बाद केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक सेक्टर 14 निवासी अमित ने बताया कि उन्होंने मंगलवार शाम को घर के बाहर कार खड़ी की थी। सुबह सात बजे गाड़ी का शीशा टूटा मिला। अंदर से 35 हजार की नकदी व कागजात गायब मिले। उसने मामले की शिकायत अर्बन एस्टेट थाने में दी। पुलिस ने शनिवार को मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
....
सनसिटी सेक्टर-35 में डॉक्टर की कार के शीशे तोड़े
सनसिटी सेक्टर-35 निवासी डॉ. सुरेश नांदल ने बताया कि छह अगस्त की रात घर के बाहर कार खड़ी की थी। सुबह घर के बाहर से गुजर रहे युवक ने फोन कर बताया कि उनकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है। गाड़ी को चेक किया तो उसमें रखे 1600 रुपये व कागजात नहीं थे। मामले में आठ दिन बाद केस दर्ज किया गया है।
...
सेक्टर-3 में महिला लेक्चरर की कार को बनाया निशाना
पुलिस के मुताबिक पानीपत निवासी सरिता ने बताया कि वह लेक्चरर हैं। वह सेक्टर 3 में परिवार सहित किराये के मकान में रहती हैं। उन्होंने कार घर के सामने खड़ी की थी। तड़के करीब साढ़े 4 बजे शीशा टूटने की आवाज सुनाई दी। बाहर जाकर देखा तो कार का ही साइड वाला शीशा टूटा हुआ था। अंदर से दो हजार की नकदी व कागजात गायब थे। वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।
सेक्टर 2-3 के पार्ट में कार से निकाली नकदी व मोबाइल
पुलिस के मुताबिक सेक्टर दो-तीन के पार्ट निवासी आकाश बुधवार ने बताया कि उसके चाचा की कार नजदीक गली में खड़ी थी। सुबह देखा तो उसका शीशा टूटा मिला। इसके अंदर से 2 हजार रुपये व मोबाइल फोन गायब मिला। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
कोट
शहर के सेक्टरों में पुलिस गश्त बढ़ाए। एक तरफ जहां झपटमारी की वारदात हो रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ अब रात को घरों के बाहर खड़े वाहनों के लगातार शीशे तोड़कर चोर नकदी व कागजात चोरी कर रहे हैं। मामले में पुलिस के आला अधिकारियों से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग करेंगे।
-कदम सिंह अहलावत, पार्षद वार्ड नंबर 11