फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Girl dies in collision with trolley, Beri Road remains jammed for four hours

Rohtak News: ट्राले की टक्कर में युवती की मौत, बेरी रोड चार घंटे रहा जाम

Tue, 03 Sep 2024 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Girl dies in collision with trolley, Beri Road remains jammed for four hours
03सीटीके21..बेरी रोड पर मंगलवार को सड़क हादसे के बाद रोड जाम करते लोग। संवाद
रोहतक। बेरी रोड पर रिटौली गांव के नजदीक मंगलवार दोपहर ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार 30 वर्षीय नीतल उर्फ नीतू की मौके पर ही मौत हो गई। उसका पति रवीन व मां शीला गंभीर रूप से घायल हैं। गुस्साएं ग्रामीणों ने चार घंटे तक बेरी रोड जाम रखा। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकाला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रिटौली की नीतल उर्फ नीतू की शादी चरखी-दादरी के गांव बिलौटा में हुई थी। वह अपने पति रविन के साथ मायके आई हुई थी। मंगलवार को नीतल, मां शीला और पति रविन के साथ बाइक से रोहतक जा रही थी। जब वे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक असंतुलित हो गई और तीनों सड़क पर जा गिरे। नीतल को ट्राले ने कुचल दिया, इससे उसका एक पैर कट गया। शव क्षत-विक्षप्त हो गया। दूर-दूर तक मांस के टुकड़े बिखर गए। राहगीरों ने घायलों को पीजीआई में दाखिल कराया।
विज्ञापन

गुस्साएं ग्रामीणों ने लगाया चार घंटे जाम
हादसे की सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्हें पता चला कि पंप से पेट्रोल डलवाने के बाद बाइक सवार जैसे ही सड़क पर आए, तो तेज गति से आ रहे ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी। नाराज ग्रामीणों ने सड़क के बीचोंबीच ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी कर दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर रोहतक-बेरी रोड जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस को वाहनों को बालंद होते हुए करौंथा की ओर से निकालना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक की गिरफ्तारी के आश्वासन पर माने ग्रामीण
जाम की सूचना पाकर जिला पार्षद जयदेव, दिलावर सिंह सिंगरोह सहित 100 से ज्यादा ग्रामीण एकत्रित हो गए। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी प्रकाशचंद ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। घटनास्थल की बारीकि से जांच की गई। ग्रामीण चालक की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। डीएसपी राकेश मलिक मौके पर पहुंचे और पेट्रोल पंप से सीसीटीवी फुटेज निकलवाई। साथ ही भरोसा दिया कि बुधवार सुबह तक आरोपी ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद शाम करीब 6 बजकर 20 मिनट पर ग्रामीण जाम खोलने के लिए तैयार हुए।

03सीटीके21..बेरी रोड पर मंगलवार को सड़क हादसे के बाद रोड जाम करते लोग। संवाद

03सीटीके21..बेरी रोड पर मंगलवार को सड़क हादसे के बाद रोड जाम करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed