रोहतक। साई एनसीओई रोहतक ने रविवार को शिक्षकों के सहयोग से फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित किया गया। बॉक्सिंग हेड कोच अमनप्रीत ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य साइकिलिंग के माध्यम से फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता व सामुदायिक भागीदार को बढ़ावा देना था।
उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में मनुष्य को अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने की जरूरत है। इन खेल कूद गतिविधियों के साथ-साथ प्रत्येक मनुष्य को योगा, साइक्लिंग और नियमित रूप से सैर को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। डीडी सचिन ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से फिट इंडिया अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, मोहन गांधी व सेल्वा कुमार मौजूद रहे।