फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gave the message of environment and water conservation by taking out 300 kilometer cycle rally

Rohtak News: 300 किलोमीटर साइकिल रैली निकाल कर पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश दिया

Mon, 01 May 2023 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Gave the message of environment and water conservation by taking out 300 kilometer cycle rally
साइकिल यात्रा को रवाना करते राघवेन्द्र मलिक । विज्ञ​प्ति
रोहतक। सुनो नहरों की पुकार मिशन एवं ट्रैक एंड ट्रेल रोहतक की ओर से रविवार को 300 किलोमीटर साइकिल रैली निकलकर पर्यावरण एवं जल संरक्षक का संदेश दिया गया। रैली को बीआरएम के मुख्य संयोजक आनंद गौड़ व फिल्म कलाकार रघुवेंद्र मलिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में सुनो नहरों की पुकार मिशन के मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह व संरक्षक दीपक छारा भी मौजूद रहे। यह रैली रोहतक से शुरू होकर महम, मुंढाल, हांसी, हिसार, अग्रोहा होते हुए फतेहाबाद से वापस रोहतक पहुंची। यात्रा के समापन पर साइकिल सवारों का फूल मालाओं व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। साइकिल रैली में राजप्रकाश धनखड़, सतीश सोनी, गुरपेंद्र, अमित कादियान, नितिन अत्री, रूपेश बाली और मुकेश नैनकवाल ने 300 किलोमीटर की साइकिल यात्रा 17 घंटे 25 मिनट में पूरी की।
विज्ञापन

सुनो नहरों की पुकार मिशन के महासचिव मुकेश नैनकवाल ने कहा कि यह नौवीं सुपर रेंडोनियर पूर्ण हुई है। साइकिलिस्ट राजप्रकाश धनखड़ ने अपनी पहली सुपर रेंडोनियर पूरी की। एक सुपर रेंडोनियर के लिए एक फेज में 200, 300, 400 और 600 किलोमीटर की राइड तय समय में पूरी करनी होती हैं। इसके पश्चात ही उसे सुपर रेंडोनियर के टाइटल से नवाजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत समारोह में नहरों की पुकार मिशन एवं ट्रैक एंड ट्रेल रोहतक बाइसाइकिलिंग क्लब से जुड़े पदाधिकारी अजय हुड्डा, स्वीटी मलिक, रविंद्र मलिक, राजप्रकाश धनखड़, निर्मल पन्नु, कार्तिक, राजबीर मलिक, रणबीर सिंह, अमित कादियान, नितिन अत्री, राजेंद्र गोयल, सुरेंद्र मलिक, सुनीता, अंकित जुनेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed