फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Garbage will not rise in the state for three more days, strike extended till October 29

प्रदेश में तीन दिन और नहीं उठेगा कचरा, 29 अक्तूबर तक बढ़ी हड़ताल

Thu, 27 Oct 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Garbage will not rise in the state for three more days, strike extended till October 29
नगर निगम में अपनी मांगों को लेकर प्रदशर्न करते हड़ताली कर्मचारी। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
प्रदेश के हर शहर और कस्बे से और तीन दिन कचरा नहीं उठेगा। क्योंकि नगर पालिका कर्मचारी संघ ने 29 अक्तूबर तक अपनी हड़ताल को बढ़ाने के निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति सकारात्मक नहीं है। मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे मामले में हस्तक्षेप कर कर्मचारियों की मांगों को पूरा करें, तभी हड़ताल खत्म होगी। वहीं, सर्व कर्मचारी संघ भी हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में आ गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष लांबा बुधवार को हड़ताली कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उनको अपना समर्थन दिया। साथ ही सरकार को चेताया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी तो तीन दिन बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया जाएगा।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने 19 अक्तूबर से प्रदेश में हड़ताल करने का एलान किया था। प्रदेश के शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के साथ हुई वार्ता विफल होने के बाद संघ ने हड़ताल 23 अक्तूबर तक बढ़ा दी थी। बातचीत आगे न बढ़ने पर फिर हड़ताल 26 अक्तूबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। अब 26 अक्तूबर को नगर पालिका कर्मचारी संघ ने 29 अक्तूबर तक हड़ताल बढ़ा दी है। नगर पालिका कर्मचारी संघ का दावा है कि प्रदेश में 40 हजार के करीब नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिका के कच्चे व पक्के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। शहरों व कस्बों में कचरे के ढेर लगे हैं, मगर सरकार मांगों को नहीं पूरा कर रही है। न ही अभी तक बातचीत के लिए नगर पालिका कर्मचारी संघ को बुलाया गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक सफाई कर्मियों की लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed