फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ganga Dussehra today... Auspicious time for bathing in Ganga is from 7:08 am to 10:37 am.

गंगा दशहरा आज... गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 7:08 से 10:37 बजे तक

Sun, 16 Jun 2024 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 16 Jun 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra today... Auspicious time for bathing in Ganga is from 7:08 am to 10:37 am.
रोहतक। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने की मान्यता है। इस दिन पूजा, दान करना अति फलदायी माना जाता है। गंगाजल के आचमन करने से सभी प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलती है। मन अत्यंत प्रसन्न रहता है। गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करने से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश होता है और सुख की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

पंडित सुनील शास्त्री सावन ने बताया कि गंगा स्नान के बाद दान करना चाहिए, जिसके माध्यम से हमारे पूरे जीवन में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। आज के दिन गंगा स्नान के बाद दूध का अर्घ्य देने से कष्ट दूर होते हैं और समस्त बाधाएं समाप्त हो जाती हैं।
विज्ञापन



---दान से मिलती है सुख-समृद्धि

-सफेद वस्तुओं का दान करें।
-मौसमी फल और सत्तू का दान करना चाहिए।
-गाय का दान महादान माना गया है।
- शरबत भरे मिट्टी का कलश का दान करना चाहिए।
-श्रद्धा अनुसार धन और अन्न का भी दान करना चाहिए।
-जरूरतमंदों को खाद्य वस्तुओं का दान करें।





-मां गंगा की करें पूजा

गंगा दशहरा जिसे गंगा के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व बड़े उत्साह से मनाया जाता है। यह पवित्र नदी गंगा के पृथ्वी पर अवतरण का प्रतीक माना जाता है। पंडित सुनील शास्त्री ने बताया कि मां गंगा की पूजा करने के लिए नदी के किनारे पर पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ दिन की शुरुआत करें। मां गंगा को 10 पसंदीदा वस्तु अर्पित करें, जिसमें प्रसाद और दूध से भरे पत्तों की नाव को शामिल करें। इसके अलावा गंगा नदी में स्नान करने से मन शरीर और आत्मा शुद्ध हो जाती है और लोगों को उनके बुरे कर्मों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गंगा स्नान से मिलती है पितरों को मुक्ति

इस दिन गंगा भगीरथ की तपस्या के बाद उनके पूर्वजों को मोक्ष देने के लिए धरती पर अवतरित हुईं थी। गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करने से अपने पितरों को मुक्ति मिलती है, जिसके माध्यम से वह हमें शुभ आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

---शुभ मुहूर्त
-16 जून को दशमी तिथि सुबह 2:32 बजे से अगले दिन 17 जून को सुबह 4:43 बजे तक
-हस्त नक्षत्र 11:13 बजे
-गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 7:08 बजे से 10:37 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed