फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ganesh Mahotsav... Devotees took out tableaus

Rohtak News: गणेश महोत्सव... श्रद्धालुओं ने झांकियां निकालीं

Sat, 30 Aug 2025 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 30 Aug 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Mahotsav... Devotees took out tableaus
समर्पण यूथ क्लब की ओर से हुडा कॉम्प्लेक्स में आयोजित गणेश महोत्सव के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। गणेश महोत्सव के तीसरे दिन भी जिले में धार्मिक आयोजनों की धूम मची रही। सुबह से शाम तक भक्ति में लीन भक्तों ने बप्पा की मंदिर व गणेश पंडाल में पहुंचकर पूजा-आर्चना की। घर में सुख-शांति की प्रार्थना की। इससे पूरे दिन जिला गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजता रहा। शाम को जगह-जगह भजन संध्या, राधा कृष्ण, शिव पार्वती, भगवान गणेश, हनुमान जी की झांकियां निकाली गईं। इसके बाद बप्पा की भव्य आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
श्री 78 संघ परिवार एवं दुर्गा भवन मंदिर के सहयोग से तीसरे दिन गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर निगम कमिश्नर आनंद शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। हिसार से आए कलाकारों ने भगवान शंकर व माता काली की झांकियां निकालीं।
विज्ञापन

मानसरोवर कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से चल रहे गणेश महोत्सव के तीसरे दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आदित्या बत्रा ने किया। श्री राम सेवा मंडल की ओर से चल रहे गणेश महोत्सव तीसरे दिन झांकियां निकाली गईं। मुख्य अतिथि सुरेंद्र अग्रवाल ने पहुंचकर बाबा की आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल टाउन स्थित वैदिक सेवा ट्रस्ट की ओर से चल रहे गणपति उत्सव में तीसरे दिन भजन संध्या एवं बच्चों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
शाम को बाबा की भव्य आरती की गई। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके आचार्य विनोद कृष्ण, आदीश जैन, संजय गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, परविंदर मदान, मनीष जैन, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

समर्पण यूथ क्लब की ओर से हुडा कॉम्प्लेक्स में आयोजित गणेश महोत्सव के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। स

समर्पण यूथ क्लब की ओर से हुडा कॉम्प्लेक्स में आयोजित गणेश महोत्सव के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। स

समर्पण यूथ क्लब की ओर से हुडा कॉम्प्लेक्स में आयोजित गणेश महोत्सव के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। स

समर्पण यूथ क्लब की ओर से हुडा कॉम्प्लेक्स में आयोजित गणेश महोत्सव के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। स

समर्पण यूथ क्लब की ओर से हुडा कॉम्प्लेक्स में आयोजित गणेश महोत्सव के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। स

समर्पण यूथ क्लब की ओर से हुडा कॉम्प्लेक्स में आयोजित गणेश महोत्सव के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed