फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ganesh Chaturthi 2024, Ganpati came to house of star cricketer Shafali Verma in Rohtak

Ganesh Chaturthi 2024: रोहतक में स्टार क्रिकेटर शैफाली वर्मा के घर आए गणपति, विधि-विधान से किया पूजन

Sat, 07 Sep 2024 03:42 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 07 Sep 2024 03:42 PM IST
सार

शैफाली वर्मा महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली टीम की स्टार खिलाड़ी हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने और एशियाड में पहला अर्धशतक मारने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024, Ganpati came to house of star cricketer Shafali Verma in Rohtak
पिता संजीव वर्मा, माँ परवीन और बहन नैंसी के साथ क्रिकेटर शैफाली गणपति को स्थापित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाली स्टार क्रिकेटर शैफाली वर्मा ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने रोहतक स्थित घर में गणपति की स्थापना की। शैफाली, जो हाल ही में टी20 और एकदिवसीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के बाद अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं, ने शनिवार को पूरे विधि-विधान से गणपति की पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन

शैफाली के पिता संजीव वर्मा ने बताया कि उनकी बेटियां शैफाली और नैंसी, माता परवीन और भाई ने भी मिलकर गणपति बप्पा की पूजा की और देश में खुशहाली व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर परिवार ने भगवान गणेश से सभी के मंगलमय भविष्य की प्रार्थना की।

विज्ञापन

गौरतलब है कि शैफाली वर्मा महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली टीम की स्टार खिलाड़ी हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने और एशियाड में पहला अर्धशतक मारने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। शैफाली के शानदार क्रिकेट करियर के साथ-साथ उनका पारिवारिक जुड़ाव और धार्मिक आस्था भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed