फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gandhara shooting: bullet found through Ramesh's temple

गांधरा गोलीकांड : रमेश की कनपटी के आरपार मिली गोली

Sun, 06 Mar 2022 02:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 02:37 AM IST
विज्ञापन
Gandhara shooting: bullet found through Ramesh's temple
रोहतक। गांधरा में भाभी व चाची को गोली मारने के बाद आत्महत्या करने वाले रमेश की कनपटी के आरपार गोली निकल गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के दौरान सिर में गोली का सिक्का नहीं मिला। इसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं, घायल उर्मिला व चंद्रकला की हालत खतरे से बाहर है। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें अभी छुट्टी नहीं दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांधरा गांव निवासी कृष्ण ने शुक्रवार को शिकायत दी थी कि फौज में नौकरी करने के बाद वह अब प्राइवेट नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह वह ड्यूटी पर चला गया। उसे सूचना मिली कि चाचा का लड़का रमेश (45) घर पर आया। आरोपी ने उसकी पत्नी उर्मिला (48) को दो गोली मार दी। एक गोली उसकी हथेली तो दूसरी कान के पास लगी। इसके बाद आरोपी दूसरे मकान में गया और चाची चंद्रो (60) को दो गोली मारी। एक पेट व दूसरी पैर में लगी। इसके बाद आरोपी ने हाथ में ली रिवाल्वर से खुद की कनपटी में गोली मार दी। गंभीर हालत में तीनों को पीजीआई ले जाया गया, रमेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। जबकि उर्मिला व चंद्रो की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

वर्जन-
घायल उर्मिला के पति ने रमेश के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज करवाया था। अब रमेश की मौत हो चुकी है। ऐसे में फाइल लिखित कार्रवाई के बाद बंद हो जाएगी।
- इंस्पेक्टर देशराज, थाना प्रभारी सांपला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed