फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Furtila died due to excessive bleeding

Rohtak News: ज्यादा खून बहने के कारण हुई थी फुर्तीला की माैत

Thu, 05 Dec 2024 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Furtila died due to excessive bleeding
रोहतक। बोहर के तिहरे हत्याकांड में शामिल रहे दीपक (फुर्तीला) की मौत पैर में गोली लगने के बाद ज्यादा खून बहने के कारण हुई थी। मंगलवार रात को मुठभेड़ के बाद करीब 10 बजे उसे पीजीआई में दाखिल कराया था। कुछ देर बाद ही इलाज के दाैरान उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम में दीपक के पैरों में 3 गोली लगने की बात कही है। हालांकि बताया जा रहा है कि उसे 6 गोली लगी थी। पुलिस ने पैरों में केवल तीन गोली लगने की पुष्टि की है। उधर, पुलिस की मौजूदगी में बागपत के बालैनी गांव में दीपक फुर्तीला के शव का वीरवार सुबह आठ बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

19 सितंबर को बोहर स्थित शराब ठेके पर गैंगस्टर राहुल बाबा ने दीपक फुर्तीला और आयुष छोटा समेत करीब 10 बदमाशों के साथ मिलकर तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। इसमें गैंगस्टर सुमित प्लोटरा के भाई समेत तीन युवकों की हत्या को अंजाम दिया था। तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने राहुल बाबा और दीपक फुर्तीला समेत 10 आरोपियों में से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि राहुल बाबा समेत अन्य की तलाश में एसटीएफ और सीआईए-2 लगी हुई थी।
विज्ञापन

मंगलवार रात को आईएमटी क्षेत्र में खेड़ी साध के पास पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हो गई थी। इसमें राहुल बाबा, दीपक फुर्तीला और आयुष छोटा की ओर से फायरिंग कर दी थी। जवाबी फायरिंग में बदमाशों को गोली लगी थी और उनके घायल होने पर पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था। रात में ही इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई थी। जबकि राहुल बाबा और आयुष छोटा का इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दीपक के दोनों पैर में तीन गोली लगने की बात कही गई है। जब छह गोली लगने की बात पूछी गई तो बताया कि एक ओर से लगी और दूसरी ओर से निकली है। इसलिए 6 गोली के निशान बताए गए होंगे। वहीं, गोली लगने से जांघ की नस कटने के कारण उससे खून ज्यादा बह गया और इस कारण इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दीपक फुर्तीला का शव परिजन को सौंप दिया था। परिजन शव को लेकर बागपत के लिए रवाना हो गए थे और वीरवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के बाद अदालत में किया जाएगा पेश
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गैंगस्टर राहुल बाबा और आयुष छोटा का अभी पीजीआईएमएस में इलाज चल रहा है। दोनों को इलाज के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद रिमांड पर लेने की भी अर्जी अदालत में दी जाएगी।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की तीन गोली दीपक फुर्तीला के पैरों में लगी थी और ज्यादा खून बहने के कारण ही उसकी मौत हुई है।
नरेंद्र बिजारणिया, पुलिस अधीक्षक रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed