फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   From September 5 to 16, Punjab Mail will pass through Rohtak via Rewari instead of Bahadurgarh.

Rohtak News: 5 से 16 सितंबर तक पंजाब मेल बहादुरगढ़ की बजाय रोहतक से रेवाड़ी होकर गुजरेगी

Fri, 30 Aug 2024 06:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
From September 5 to 16, Punjab Mail will pass through Rohtak via Rewari instead of Bahadurgarh.
-फोटो 53 : बहादुरगढ़ स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
बहादुरगढ़(झज्जर)। भारतीय रेल में सफर करने वाले लोगों की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली हैं। दरअसल, रेलवे विभाग की ओर से तीन पैसेंजर ट्रेन 25 सितंबर तक पहले से ही रद्द हैं। अब दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट 29 अगस्त से 16 सितंबर तक बदला गया है। वहीं, पंजाब मेल भी 5 से 16 सितंबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। ये ट्रेन अगले आदेशों तक बहादुरगढ़ नहीं आएंगी।
विज्ञापन

ट्रेन में बहादुरगढ़ से प्रतिदिन दिल्ली और पंजाब की तरफ काफी संख्या में यात्री सफर करते हैं। अब ट्रेनों का रूट बदलने से उनकी समस्या ज्यादा बढ़ जाएगी, क्योंकि कई ट्रेन इस रूट पर रद्द हैं तो कुछ के रूट में परिवर्तन किया गया है। इसी बीच 29 अगस्त से 16 सितंबर के बीच रोहतक से फरीदाबाद, पलवल व मथुरा जाने वाली ट्रेनों का रूट बदला गया है। यह गाड़ियां बहादुरगढ़, शकूरबस्ती, किशनगंज, नई दिल्ली व फरीदाबाद नहीं जाएंगी। इनमें ट्रेन संख्या 11450, 16032, 16318, 16988 व 19804 शामिल हैं। वहीं 12138 पंजाब मेल भी 5 से 16 सितंबर तक दूसरे रूट से चलेगी। यह ट्रेन भी बहादुरगढ़ नहीं आएगी। पंजाब मेल ट्रेन रोहतक से आगे अस्थल बोहर से रेवाड़ी वाली लाइन की ओर मुड़ जाएगी। इसके बाद यह ट्रेन मथुरा तक जाने के बाद उससे आगे अपने निर्धारित मार्ग पर चलेगी। वहीं रोहतक-दिल्ली दैनिक रेल यात्री समिति ने ट्रेन का टाइम टेबल बदलने की मांग भी उठाई है। इस बार ट्रेन का जुलाई से टाइम नहीं बदला गया है। दिसंबर के बाद जनवरी 2025 से ही समय बदलने की संभावना है।
विज्ञापन




ये ट्रेन हैं 25 सितंबर तक रद्द

जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें ट्रेन संख्या 04432 जाखल से पुरानी दिल्ली पैसेंजर, 04425 पुरानी दिल्ली से नरवाना पैसेंजर, 04426 जींद से नरवाना पैसेंजर, 14024 कुरुक्षेत्र से पुरानी दिल्ली, 14023 पुरानी दिल्ली से कुरुक्षेत्र शामिल हैं। यह ट्रेन 12 अगस्त से 25 सितंबर तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

बहादुरगढ़ के रास्ते दिल्ली और रोहतक की तरफ जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदला गया है। इनमें एक पंजाब मेल भी शामिल हैं। पंजाब मेल ट्रेन का रूट 5 से 16 सितंबर तक बदला गया है। जबकि अन्य का 29 अगस्त से 16 सितंबर तक। इसके बाद यह गाड़ियां अपने पहले वाले रूट से चलेंगी।

-यशपाल मीणा, स्टेशन अधीक्षक, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed