फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   free coachig on youtube, free online coaching, dinesh miglani rohtak

अब घर बैठे यू-ट्यूब पर फ्री में करिए ऑनलाइन कोचिंग

Sat, 26 Mar 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Sat, 26 Mar 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
free coachig on youtube, free online coaching, dinesh miglani rohtak
दिनेश मिगलानी - फोटो : file photo
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आप लाखों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन अब अगर आप चाहें तो घर बैठे फ्री में इन परीक्षाओं की तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको क्लॉस रूम में भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर में ही यह तैयारी आप यू-ट्यूब के चैनल पर अपलोड की गई क्लॉस रूम की वीडियो से कर सकते हैं, जिसे गरीब बच्चों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है रोहतक के शिक्षक ने।
विज्ञापन


पटेल नगर के रहने वाले दिनेश मिगलानी पेशे से शिक्षक हैं। लंबे समय से दिल्ली समेत कई शहरों में बच्चों को टीचिंग कराते हैं। बकौल, दिनेश कई बार बच्चे आर्थिक तंगी के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग नहीं कर पाते। ऐसे बच्चों को ध्यान में रखते हुए एक साल पहले यू-ट्यूब चैनल खोलने की योजना बनाई थी। चैनल खोलने से पहले उन्होंने क्लॉस रूम में बच्चों को टीचिंग कराते हुए सैकड़ों वीडियो तैयार किए।
विज्ञापन


डियो में बाकायदा बोर्ड पर प्रश्न-उत्तर लिखकर समझाया गया। इसके बाद इन वीडियो को अपलोड करने के लिए दिनेश मिगलानी नाम से यू-ट्यूब चैनल शुरू किया गया। इस चैनल पर अभी तक लगभग 400 से अधिक वीडियो अपलोड कर चुके हैं, जिसे कोई भी बच्चा खोलकर देख सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए बच्चों को कोई फीस भी नहीं चुकानी पड़ूेगी। शिक्षक दिनेश का कहना है कि गरीब बच्चों को लाभ पहुंचाने के लिए यह चैनल खोला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी में भी हैं वीडियो
यू-ट्यूब पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में वीडियो अपलोड की गई है। इसका मकसद यह है कि कई बार बच्चे अंग्रेजी में नहीं समझ पाते। हिंदी वर्जन में बच्चे आसानी से समझ सकते हैं। हालांकि अभी तक अंग्रेजी वर्जन में ज्यादा वीडियो अपलोड हैं। इसके बाद भी यदि बच्चा कुछ जानना चाहता है तो यू-ट्यूब में दिए गए नंबर पर भी जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed