फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fraud of 54 and a half lakhs on the pretext of online business

ऑनलाइन कारोबार का झांसा देकर साढ़े 54 लाख की ठगी

Fri, 30 Sep 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 54 and a half lakhs on the pretext of online business
रोहतक। महम चौबीसी के गांव अजायब गांव के एक युवक के साथ ऑनलाइन कारोबार के नाम पर 54 लाख 60 हजार रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रिश्तेदारों व दोस्तों के पैसे उधार लेकर कारोबार में निवेश किए थे। पैसे देने का समय आया तो गिरोह ने अपने सारे लिंक बंद कर दिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अजय निवासी दीपक ने दी शिकायत में बताया कि साल 2021 में उसने सोशल मीडिया पर घर बैठे नौकरी का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में टारगेट पूरा करने पर रुपये मिलते थे। उसने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और अपनी डिटेल भेज दी। उसे व्हाट्सअप पर लिंक भेजकर टारगेट पूरा करने के लिए कहा गया। कुछ समय तो उसे कमीशन मिलता रहा। इसके बाद कहा गया कि अगर खुद कारोबार में निवेश करोगे तो ज्यादा कमीशन मिलेगा। उसने रिश्तेदारों व दोस्तों से पैसा लेकर निवेश कर दिया। कुछ समय बाद कमीशन देना बंद कर दिया गया। उसने पूछा तो बताया गया कि सारे काम पूरा होने पर एक साथ पैसे भेजे जाएंगे। अब सभी लिंक बंद कर दिए। उसके पास कोई पैसा नहीं है। जबकि लेनदार पैसे मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed