फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   fraud, haryana, rohtak, online tender, tendar fraud

काम कराने के बाद जारी किया आनलाइन टेंडर

Mon, 19 Dec 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 19 Dec 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
fraud, haryana, rohtak, online tender, tendar fraud
Fraud
सरकार प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की बात करती है और सरकारी विभाग उसकी मुहिम को पलीता लगा देते हैं। एक ताजा कारनामा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में किया गया है। विभाग की ओर से पहले काम करा दिया गया उसके बाद उसी काम को कराने के लिए आनलाइन टेंडर जारी किया गया। आनलाइन टेंडर जारी होने के बाद सबसे कम राशि घोषित करने वाले ठेकेदार को टेंडर देना पड़ा। इसके बाद बिना टेंडर काम कराने वाले ठेकेदार का बिल फंस गया। विभाग को अब यह मामला न तो निगलते बन रहा है और न उगलते।
विज्ञापन


वार्ड-13 के अशोक नगर और सती साईं मंदिर वाली गली में कुछ माह पहले पेयजल लाइन बिछाई गई। जब काम पूरा हो गया तो विभाग की ओर से इस काम को कराने के लिए आनलाइन टेंडर जारी किया गया। इसकी शुरूआती कीमत एक लाख 91 हजार 846 रुपये रखी। इस गुप्त काम की जानकारी रखने वाले एक ठेकेदार ने आनलाइन टेंडर की कीमत 33 प्रतिशत कम करते हुए एक लाख 34 हजार 106 रुपये भर दी। नियमानुसार विभाग को टेंडर कम बोली लगाने वाले ठेकेदार को देना जरूरी हो गया। जबकि काम दूसरे ठेकेदार से पहले ही कराया जा चुका था। अब इस कार्य के बिल को लेकर विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार में खींचतान चल रही है।
विज्ञापन


नहीं दी जा रही आरटीआई में जानकारी

वार्ड-13 के निगम पार्षद संजय सैनी ने बताया कि हैरानी की बात है कि मेरे एरिया में काम कराया गया और मुझे जानकारी नहीं है। पेयजल लाइन बिछा दी जाती है और टेंडर बाद में जारी होता है। इससे शक पैदा होता है। यदि काम अपनी मर्जी से करवाना है तो आनलाइन टेंडर जारी करने का ड्रामा क्यों किया गया ? हैरानी तो इस बात की है कि विभाग के अधिकारी आरटीआई का जवाब तक नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारी

इस मामले में कार्यकारी अभियंता, एसडीओ से बात करेंगे। पूरी जानकारी उन्हीं के पास है। नियमों को तोड़कर काम नहीं कराया जा सकता। यदि किसी को आरटीआई का जवाब नहीं मिल रहा तो वह अगली कार्रवाई कर सकता है।

- प्रदीप कुमार, अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग

कुछ दिन पहले ही चार्ज लिया है। इस कारण पुराने मामलों की जानकारी नहीं है। इस मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार से बात करके तह तक जाएंगे। विभाग में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।
- शिवराज चौहान, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed