फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four youths from Jhajjar and Sirsa carried out three incidents of snatching in a quarter of an hour

Rohtak News: झज्जर और सिरसा के चार युवकों ने सवा घंटे में स्नेचिंग की तीन वारदात को दिया अंजाम

Sat, 22 Jul 2023 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Four youths from Jhajjar and Sirsa carried out three incidents of snatching in a quarter of an hour
रोहतक। तीन दिन पहले सवा घंटे में स्नेचिंग की तीन वारदात अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान संजय उर्फ संजू निवासी कसुम्बी ढाणी (सिरसा), झज्जर जिले के गांव डाबोदा खुर्द निवासी आशीष उर्फ आशी व जतिन और बहादुरगढ़ की नई बस्ती निवासी हिमांशु उर्फ हैप्पी के रूप में हुई। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

एएसपी मेधा भूषण ने बताया कि 18 जुलाई को दो वारदात अर्बन व एक शिवाजी कालोनी थाना एरिया में हुई थी। दो बाइक पर सवा चार युवकों ने मोबाइल फोन व पेट्रोल पंप के सेल्समैन से नकदी छीनी। एसपी हिमांशु गर्ग ने सीआईढ टू, अर्बन एस्टेट व शिवाजी कॉलोनी थाने की संयुक्त टीम गठित की। टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी आशीष का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। उसके खिलाफ बहादुरगढ़ थाने में अवैध हथियार के दो केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

यूं दिया वारदात को अंजाम
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक 18 जुलाई की सुबह चार बजे सुपवा के नजदीक आशीष नामक युवक से बाइक व मोबाइल फोन छीना गया। इसके बाद सेक्टर 2-3 की मार्केट में राजेश नाम के युवक से रास्ता पूछने के नाम पर बाइक व मोबाइल फोन छीना। सवा पांच बजे करौंथा के नजदीक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन मुकेश की जेब से साढ़े नौ हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed