{"_id":"6822632e97aab21f2601726a","slug":"four-youths-carried-out-fatal-attack-on-pgi-doctor-serious-rohtak-news-c-17-roh1020-651967-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीजीआई के डाॅक्टर पर चार युवकों ने किया जानलेवा हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीजीआई के डाॅक्टर पर चार युवकों ने किया जानलेवा हमला, गंभीर
Tue, 13 May 2025 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 13 May 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
उपचाराधीन डॉक्टर रमेश। संवाद
रोहतक। पीजीआई के एक वरिष्ठ चिकित्सक पर चार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। घर से ड्यूटी के लिए निकले चिकित्सक की कार को कैंपस में प्रवेश द्वार के पास टक्कर मारकर रुकवा लिया। कार से निकलते ही युवकों ने डंडे से चिकित्सक के सिर पर वार किया। इस हमले से चिकित्सक लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर भाग निकले। चिकित्सक पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन हैं। इस बारे में पीजीआई थाने में शिकायत दी गई है।
सुभाष नगर निवासी नरेश ने बताया कि उनके बड़े भाई रमेश वर्मा पीजीआई के सामुदायिक चिकित्सा विभाग में तैनात हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से पीजीआई के लिए कार से निकले थे। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। कार से उतरे युवकों ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने सिर पर डंडे से हमला कर दिया।
चिकित्सक अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें आसपास के युवाओं ने लहूलुहान हालत में पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। यहां उनका इलाज चल रहा है। इधर, इस घटना के बाद से पीजीआई कैंपस में सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना को लेकर चिकित्सकों में रोष है।
विज्ञापन
पीजीआई के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के चिकित्सक पर कार सवार चार युवकों ने हमला किया है। हमलावरों ने उनकी कार को रुकवाकर डंडों से हमला किया है। इस वारदात की सूचना मिली है।
- महेश कुमार, पीजीआई थाना प्रभारी।