फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four month old fetus found in Johad

जोहड़ में मिला चार माह का भ्रूण

Sun, 03 Apr 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Four month old fetus found in Johad
रोहतक। शहर के जींद रोड पर बाबा बालकनाथ डेरे के पास जोहड़ में शनिवार को चार माह का भ्रूण मिला है। किसी ने रात के अंधेरे में भ्रूण तालाब में फेंक दिया। इस संबंध में सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को करीब 11 बजे सूचना मिली कि बाबा बालकनाथ डेरे के सामने जोहड़ में किनारे पर नवजात शिशु का भ्रूण पड़ा हुआ है। साथ ही मौके पर भीड़ जमा है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और किसी तरह भ्रूण को बाहर निकाला। आसपास के लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन यह पता नहीं लग सका कि भ्रूण किसने फेंका है। गौकर्ण चौकी प्रभारी एसआई पवनवीर ने बताया कि आसपास के एरिया में पुलिस अपने स्तर पर पता लगाने का प्रयास कर रही है, आखिर किसने भ्रूण फेंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed