फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four imitators caught in DLAD examination, one handed over to police

डीएलएड की परीक्षा में पकड़े चार नकलची, एक को किया पुलिस के हवाले

Fri, 05 Mar 2021 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Four imitators caught in DLAD examination, one handed over to police
डीएलएड यानी डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन के मर्सी चांस व री-अपीयर की परीक्षा में वीरवार को चार नकलची पकड़ेे गए। बोर्ड की फ्लाइंग टीम ने दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले युवक को क्यूआर कोड स्कैन करके पकड़ा। एफआईआर दर्ज होने के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवक ने रोल नंबर स्लिप में छेड़छाड़ कर उस पर अपना फोटो लगाया हुआ था। इसके साथ ही चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग से डॉ. रीतू मलिक ने शक के आधार पर दो लड़कियों की शौचालय में ले जाकर चेकिंग की, जहां उनके पास बहुत सारी पर्चियां मिली। एक केस प्रश्न पत्र उड़नदस्ते से दीपक ने पकड़ा। दोनों सत्रों में 218 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सुबह के सत्र में स्कूल सांस्कृतिक नेतृत्व और परिवर्तन के द्वितीय वर्ष की परीक्षा हुई। इसमें 33 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शाम के सत्र में प्रथम वर्ष के 185 परीक्षार्थियों ने बाल विकास विषय की परीक्षा दी। चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग में वेद प्रकाश, संजय गौतम व रीतू मलिक हैं। सेक्रेटरी स्पेशल फ्लाइंग में सरिता, विकास ढलवाल व सुभाष चंद्र तो प्रश्न पत्र उड़नदस्ता में हरीश चावला, दीपक और नीलम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed