फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four carts of mustard and two carts of wheat have been standing waiting to be emptied for two days.

Rohtak News: सरसों की चार और गेहूं की दो दिन से गाड़ियां खाली होने के इंतजार में खड़ी

Sun, 21 Apr 2024 03:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 21 Apr 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Four carts of mustard and two carts of wheat have been standing waiting to be emptied for two days.
झज्जर। जिले की मंडियों में आवक अब धीमी हुई है। इसके बावजूद न तो पूरा उठान हो पा रहा है और न ही गाड़ियां खाली मिल पा रही हैं। गोदामों में लेबर की कमी के कारण सरसों की गाड़ियां चार दिन बाद भी नया बांस गोदाम में खड़ी हैं। गेहूं की गाड़ियां दो दिन बाद भी खाली नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

आढ़तियों ने इस संबंध में डीसी से गोदाम बढ़वाने की मांग की थी। डीसी ने गेहूं के लिए पांच गोदाम देने की बात कही थी, लेकिन 24 घंटे बाद भी कोई गोदाम चालू नहीं हुआ। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरेंद्र सिलाना ने बताया कि चार दिन से सरसों और दो दिन से गेहूं की गाड़ियां खाली नहीं हुई हैं। लेबर की कमी के कारण ऐसा हो रहा है। शुक्रवार को भी डीसी को गेहूं के लिए गोदाम की व्यवस्था की मांग की थी। उपायुक्त ने पांच सेंटर कराने की बात कही थी, लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ। आज भी एसडीएम व डीसी को अवगत करा दिया गया है। सरसों की बात करें तो शनिवार दोपहर तक आवक 514910 क्विंटल हो चुकी थी और 431310 क्विंटल खरीद हुई थी। इसके अलावा शुक्रवार शाम तक 293260 क्विंटल का उठान हो चुका था। इसी प्रकार से शनिवार दोपहर तक 1271540 क्विंटल गेहूं की आवक हुई और 639130 क्विंटल की खरीद हुई है। इसके अलावा शुक्रवार शाम तक 147920 क्विंटल उठान हुआ है।
विज्ञापन


अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में फसल उठान के कार्य को दें गति : डीसी

डीसी शक्ति सिंह ने अनाज मंडियों और फसल खरीद केंद्रों में फसल उठान के कार्य को विशेष रूप से गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि दो दिन के भीतर जिला की मंडियों से खरीद की गई फसल उठान सुनिश्चित करें। इसके लिए उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने के निर्देश देते हुए विस्तार से उठान कार्य की समीक्षा की। शनिवार की सुबह हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने राज्य में फसल आवक-खरीद-उठान को लेकर प्रदेशस्तरीय समीक्षात्मक बैठक ली, इसमें उन्होंने फसल उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उपायुक्त शक्ति सिंह ने प्राप्त दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना का भरोसा देते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, डीएफएससी कुशलपाल बूरा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी अनुसार की समीक्षा
बैठक में जिला की सभी अनाज मंडियों तथा खरीद केंद्रों में गेहूं और सरसों की आवक व उठान की मंडी वाइज रिपोर्ट के साथ समीक्षा की। डीसी ने कहा कि अगले दो दिनों में बाकी गेहूं व सरसों का उठान सुनिश्चित करना है। उन्होंने खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधियों को भी जरूरी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी शक्ति सिंह ने मंथन किया कि जिला में कितने अनलोडिंग प्वाईंट्स की उपलब्धता है। उन्होंने खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे इन दो दिनों के लिए विशेष प्रबंध करें। साथ ही निर्धारित समय सीमा में भी वृद्धि करें। इसके अलावा उन्होंने गेहूं व सरसों की आवक, खरीद और भुगतान के लिए भी जरूरी निर्देश दिए।


आज से फिर बदलेगा मौसम
अप्रैल के अंत तक लगातार तीन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 21, 26 और 29 अप्रैल को सक्रिय होने हैं, जिससे मौसम गतिशील बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इलाके में आंशिक बादलवाही हल्की बारिश व बूंदाबांदी और तेज गति से हवाएं चलने और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां की संभावना बन रही है। पहले 21-23 अप्रैल, उसके बाद 26-28 अप्रैल और उसके बाद महीने के अंत तक लगातार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस साल अप्रैल में गर्मी अपने प्रचंड तेवरों से आगाज नहीं करेंगी। धूप छांव का खेल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed