{"_id":"602eb0678ebc3ee925571c2b","slug":"former-soldier-arrested-in-jat-college-akhada-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड: आरोपी सुखविंदर को देसी पिस्तौल मुहैया कराने वाला शामली का पूर्व सैनिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड: आरोपी सुखविंदर को देसी पिस्तौल मुहैया कराने वाला शामली का पूर्व सैनिक गिरफ्तार
Fri, 19 Feb 2021 02:00 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 19 Feb 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव बुढ़ाना निवासी पूर्व सैनिक मनोज को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने वारदात से चार दिन पहले सुखविंदर को 30 हजार रुपये में देसी पिस्तौल बेचा था। अब पुलिस शुक्रवार को आरोपी सुखविंदर व पूर्व सैनिक मनोज को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सुखविंदर ने पूछताछ में बताया कि उसने वारदात में इस्तेमाल देसी पिस्तौल उत्तर प्रदेश के शामली जाकर पूर्व सैनिक मनोज से खरीदा था। मामले की जांच कर रही सीआईए वन प्रभारी प्रवीण कुमार ने नोटिस देकर आरोपी पूर्व सैनिक मनोज को पूछताछ के लिए रोहतक बुलाया था।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुखविंदर के पास मनोज का भतीजा डेढ़ साल पहले प्रशिक्षण लेता था।
विज्ञापन
उसी दौरान मनोज व सुखविंदर के बीच संपर्क बना। इतना ही नहीं, हत्याकांड से पहले सुखविंदर तीन बार मनोज के पास गया था। आठ फरवरी को सुखविंदर शामली पहुंचा और 30 हजार रुपये में मनोज से देसी पिस्तौल खरीदा। पुलिस ने आरोपी पूर्व सैनिक मनोज को भी गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार को पुलिस आरोपी सुखविंदर व अब गिरफ्तार मनोज को अदालत में पेश करेगी। पुलिस के अनुसार मनोज की शादी हो चुकी है। उसे दो बच्चे हैं। उसने 12 वीं तक शिक्षा ग्रहण कर रखी है।
सुखविंदर ने वारदात में जो पिस्तौल इस्तेमाल की थी उसे शामली स्थित गांव बुढ़ाना निवासी पूर्व सैनिक मनोज से खरीदा था। पूछताछ के बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस रिमांड के बाद ही अन्य खुलासा किया जाएगा। नरेंद्र कादियान, डीएसपी एवं प्रभारी एसआईटी।