{"_id":"661250ebb6efe344e901d2c7","slug":"former-haryana-cm-manohar-takes-jibe-at-opposition-congress-scared-of-contesting-elections-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पूर्व सीएम मनोहर का विपक्ष पर तंज, चुनाव लड़ने से घबरा रही कांग्रेस; एक-दूसरे की टांग खींच रहे नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पूर्व सीएम मनोहर का विपक्ष पर तंज, चुनाव लड़ने से घबरा रही कांग्रेस; एक-दूसरे की टांग खींच रहे नेता
Sun, 07 Apr 2024 01:23 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:23 PM IST
सार
हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए है। इस बात को लेकर भाजपा नेता लगातार कांग्रेस को निशाना बना रहे हैं। इस कड़ी में पूर्व सीएम मनोहर ने कहा कि कई कांग्रेसी तो चुनाव न लड़ना पड़े, इसलिए भाजपा में आने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि कांग्रेसी नेता लोकसभा चुनाव लड़ने से घबरा रहे हैं। चुनाव न लड़ना पड़े, इसके लिए एक-दूसरे की टांग खींची जा रही है। इसलिए अभी तक कांग्रेस प्रत्याशी घोषित नहीं हो सकें हैं। भाजपा 13 अप्रैल तक 40 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेगी। वे रविवार को पार्टी के पुराने प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
मनोहर लाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्यालय खोले जा चुके हैं। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग हो चुकी हैं। 13 अप्रैल तक 40 विधानसभाओं में जनसभाएं होंगी, इसके लिए तिथि तय कर दी गई हैं। 10 दिन पार्टी गेहूं के सीजन के चलते जनसभाएं नहीं करेगी। 25 अप्रैल से 6 मई तक बाकी विधानसभाओं में जनसभा होंगी। नामांकन भरने के बाद केंद्रीय नेताओं की प्रदेश में जनसभाएं होंगी।
विज्ञापन
एक सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस में एक-दूसरे पर चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी डाली जा रही है। यहीं कारण है कि अब तक कांग्रेस उम्मीदवार तक घोषित नहीं कर सकी है। अगर कांग्रेस प्रत्याशी तय हो जाते तो भाजपा के लिए भी चुनावी रणनीति बनाना आसान हो जाता। कई कांग्रेसी तो चुनाव न लड़ना पड़े, इसलिए भाजपा में आने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
वहीं, भ्रष्टाचार के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका व्यक्तिगत तौर पर यह मानना नहीं है कि दूसरे दल का नेता भाजपा में आकर शत-प्रतिशत सही हो जाता है, लेकिन नेतृत्व का फर्क पड़ता है। कांग्रेस के नेतृत्व पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक या दो नहीं, बल्कि सभी 10 लोकसभा सीट भाजपा के लिए अहम है। लोकसभा में जीत का सीधा असर विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। भाजपा 370 तो एनडीए 400 पार जाएगा।