फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   For the second time, the district ranked second in the state in Saksham Score

सक्षम स्कोर में जिला दूसरी बार प्रदेश में दूसरे स्थान पर

Sat, 18 Sep 2021 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
For the second time, the district ranked second in the state in Saksham Score
जिले के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। सक्षम स्कोर में रोहतक प्रदेश में दूसरे स्थान पर आया है। शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने पर यह उपलब्धि हासिल हुई है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से पिछले महीने ही सक्षम स्कोर योजना शुरू की गई है। इसके तहत विभिन्न गतिविधियों में किए गए बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक जिले को स्कोर दिया जाता है। इसमें रोहतक को दूसरे महीने भी प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। इसे विभाग अपनी बड़ी उपलब्धि मान रहा है। जिला पिछले महीने 73 अंकों के साथ दूसरे स्थान था। इस बार चार अंकों की वृद्धि के साथ 77 अंक लेकर दूसरे नंबर पर बना हुुआ है। पंचकूला लगातार दूसरे महीने पहले नंबर है। इस जिले ने 77 अंक से बढ़कर सबसे अधिक 83 अंक हासिल किए हैं। रेवाड़ी जिला पिछले महीने के मुकाबले सुधार के बावजूद प्रदेश में सबसे फिसड्डी है। इस जिले में पिछले महीने 38 तो इस महीने 60 अंक हासिल किए। इसके बावजूद प्रदेश में 21वें स्थान से लुढ़ककर 22वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्कूल लर्निंग में भी जिला दूसरे नंबर पर
ई-विद्यालय एवं स्कूल लर्निंग में भी जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। जिले में कुल 73 प्रतिशत अंक मिले हैं। जबकि पंचकूला 77 प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर है। पीटीएम कराने में जिले को 78 प्रतिशत अंक मिले हैं। पंचकूला को 87 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सक्षम स्कोर में जिले का प्रदर्शन सराहनीय रहा। जुलाई की तरह दूसरे महीने भी जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है। जिले ने बेहतर कार्य करते हुए अच्छा स्कोर अर्जित किया। अब लक्ष्य पहले नंबर की ओर बढ़ने का रहेगा।
- कृष्णा फौगाट, डीपीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed