{"_id":"658c81a5ed88a793260c2c3d","slug":"for-the-first-time-two-wards-will-be-formed-in-bc-a-population-will-be-divided-according-to-the-formula-of-140-percent-rohtak-news-c-17-roh1019-324389-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बीसी-ए के पहली बार बनेंगे दो वार्ड, 140 प्रतिशत के फार्मूले से बंटेगी जनसंख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बीसी-ए के पहली बार बनेंगे दो वार्ड, 140 प्रतिशत के फार्मूले से बंटेगी जनसंख्या
Thu, 28 Dec 2023 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम की वार्डबंदी का अधिकारियों ने नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार कर लिया है, जिसमें तय हुआ है कि दो वार्ड बीसी ए वर्ग के लिए आरक्षित होंगे। साथ ही वार्ड वाइज जनसंख्या को 140 प्रतिशत फार्मूला के हिसाब से बांटा जाएगा। अर्थात परिवार पहचान पत्रों में जनसंख्या 100 है तो वहां 140 मानी जाएगी। अभी कच्चा ड्राफ्ट तैयार हुआ है, जिसे डीसी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में अनुमति दी जाएगी।
नगर निगम हाउस का कार्यकाल 9 जनवरी को पूरा हो रहा है। संभावना है कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में आठ निगमों के सरकार चुनाव करवा सकती है। इसमें रोहतक निगम भी शामिल है। प्रदेश सरकार की हिदायत पर नए सिरे से वार्डबंदी का काम चल रहा है। 22 नवंबर को निगम के अधिकारियों ने डीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में रिपोर्ट सौंपी, जिसमें बताया गया कि शहर में तीन लाख से ज्यादा मतदाता हैं जबकि परिवार पहचान पत्र दो लाख के करीब हैं। ऐसे में मतदाताओं की संख्या न बढ़ने पर वार्डों की संख्या 22 ही रहेगी। इसमें 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे जबकि 11 वार्ड पुरुषों के लिए रहेंगे। पुरुषों के वार्ड में आठ सामान्य, दो एसई व एक बीसी वर्ग के लिए होगा। अब बीसी ए वर्ग के लिए दोनों वार्ड आरक्षित तैयार करने पर मंथन चल रहा है।
नई वार्डबंदी का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। उसे डीसी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। अनुमति के बाद ही वार्डबंदी का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
-जितेंद्र कुमार, डीएमसी नगर निगम।