फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   For the first time in Rohtak, 5 coronas with a history of Delhi and Sonipat were found infected in a single day.

रोहतक में पहली बार एक ही दिन में दिल्ली और सोनीपत की हिस्ट्री वाले 5 कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 29 May 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
For the first time in Rohtak, 5 coronas with a history of Delhi and Sonipat were found infected in a single day.
दिल्ली, गुरुग्राम की तरह अब जिले में भी कोरोना वायरस के संक्रमितों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वीरवार को पहली बार एक दिन में पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। हालांकि इनके संक्रमित होने का एरिया दिल्ली व सोनीपत हैं। इसमें एएनएम, मां-बेटा, दिल्ली में गले का उपचार कराने गए व्यक्ति समेत दिल्ली में काम करने वाला कर्मचारी शामिल है। सभी को पीजीआईएमएस में उपचार के लिए दाखिल करवा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग इन मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री की तलाश कर उन्हें क्वारंटीन कर रहा है। तय समय पर इन लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भरे जाएंगे।
विज्ञापन

केस एक : गले के इलाज के लिए गया था दिल्ली
भैसरू कलां निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव मिला है, उसे चार माह से गले में समस्या थी। मरीज के घर में पत्नी, पिता, बेटे के अलावा उसकी बेटी- दामाद व बच्चे को कांटेक्ट हिस्ट्री में लिया है। इन सभी को विभाग ने फिलहाल होम क्वारंटीन किया है। इसके अलावा रोहतक आने के दौरान तीन लोगों के संपर्क में भी मरीज आया है। इन सभी को भी विभाग ने होम क्वारंटीन रहने को कहा है।
विज्ञापन

केस दो : दिल्ली से सर्जिकल आइटम लाकर रोहतक में बेचता था युवक, मां भी संक्रमित
कच्चा बेरी रोड का युवक दिल्ली से सर्जिकल आइटम लाकर रोहतक में बेचता था। दिल्ली से जब वह घर आया तो उसे बुखार हो गया तो उसने पीजीआईएमएस में अपनी जांच करवाई। इसमें उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। यही नहीं कोरोना के संक्रमण का शिकार युवक की मां भी हो गई है। दोनों को उपचार के लिए पीजीआईएमएस भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन : चावला कॉलोनी के संक्रमित युवक में नहीं कोई लक्षण
चावला कॉलोनी निवासी संक्रमित 28 वर्षीय युवक दिल्ली करोल बाग में काम करता है। युवक ने दिल्ली निजी अस्पताल में अपना सैंपल दिया था। सैंपल पॉजिटिव आने पर युवक पीजीआईएमएस में दाखिल हो गया है। युवक दिल्ली से रोहतक मोटरसाइकिल पर आया है। मरीज के संक्रमित मिलने के बाद सर्च हिस्ट्री में उसकी मां - बहन व पिता भी उसके संपर्क में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस मरीज को कोई लक्षण नहीं हैं।
केस चार : कोरोना संदिग्धों की जानकारी जुटाने में जुटी थी एएनएम
सोनीपत ओहलाना गांव की रहने वाली कोरोना संक्रमित एएनएम महम सीएचसी में तैनात है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे पीजीआईएमएस उपचार के लिए भर्ती करवा दिया गया है। कांटेक्ट हिस्ट्री की तलाश में सामने आया कि वह सप्ताह पहले महम आई है। महिला कर्मचारी ने महम के 15 एरिया में काम किया और वार्ड छह में कोरोना से जुड़े मरीजों की जानकारी जुटाई है।

जिले में पांच कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। ये दिल्ली व सोनीपत से संबंध रखते हैं। इनकी कांटेक्ट हिस्ट्री सर्च की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड एक्शन टीम इसके लिए काम कर रही है।
- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed