फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   For Gautam Buddha Nagar...7th accused in Wazir murder case arrested, taken on two-day remand

Rohtak News: गौतमबुद्ध नगर के लिए...वजीर हत्याकांड का 7वां आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर लिया

Sat, 21 Mar 2026 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
For Gautam Buddha Nagar...7th accused in Wazir murder case arrested, taken on two-day remand
-
विज्ञापन

रोहतक। महम के वजीर हत्याकांड में पुलिस ने सातवें आरोपी यूपी के गौतमबुद्ध नगर के गांव चाचली निवासी सतीश उर्फ डालू को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
अपराध जांच शाखा प्रथम के प्रभारी कुलदीप कादियान ने बताया कि लंबे समय से निंदाना गांव में दो गैंग के बीच रंजिश चल रही है। दो साल पहले वजीर व उनका परिवार गांव छोड़कर भिवानी के लोहारू में रहता था। वारदात के दिन परिवार के लोग अदालत में तारीख पर आए हुए थे।
विज्ञापन

वजीर सिंह महम के भिवानी स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। दो बाइकों व एक एक कार में सवार तीन-चार युवक आए और उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस जांच में पता चला है गैंगस्टर अंकित उर्फ गोधू के खिलाफ चल रहे मामलों की रंजिश में वजीर सिंह की हत्या की गई है। मामले में छह आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed