फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Food supplies sent for Amarnath pilgrims.

Rohtak News: अमरनाथ यात्रियों के लिए को भेजी खाद्य सामग्री

Thu, 25 Jun 2026 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Food supplies sent for Amarnath pilgrims.
57-अमरनाथ यात्रियों के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रक रवाना करते उपाचार्य महामंडलेश्वर बाबा कपिल
रोहतक । हर हर महादेव सेवा समिति की ओर से वीरवार को रोहतक के रेलवे रोड से अमरनाथ यात्रियों के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया गया। यह ट्रक चंदनवाड़ी में लगाए जा रहे भंडारे के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

ट्रक को जूना अखाड़ा के उपाचार्य महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी महाराज, समाजसेवी राजीव जैन और संस्था के पदाधिकारियों ने धर्म की झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भक्तों ने भोले बाबा के जयकारे लगाए। ट्रक रेलवे रोड से विभिन्न मार्गों से होता हुआ अमरनाथ के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष योगेश अरोड़ा, अजीत सैनी, हरिश बतरा, मनीष अग्रवाल, रमेश पांचाल, सुमेर दांगी, सोमनाथ मेहता, हरि मोहन व समिति के सेवादार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed