फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Follow traffic rules to avoid accidents: DCP

दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करें: डीसीपी

Thu, 28 Mar 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Follow traffic rules to avoid accidents: DCP
बहादुरगढ़। पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियम बनाए गए हैं जिनका पालना करवाने व आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस द्वारा समय-समय पर विशेष चेकिंग अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यातायात के नियमों का पालन करके हम काफी हद तक सड़क दुर्घटनाओं से बच सकते हैं परंतु यदि हम इन नियमों का पालन नहीं करते तो सड़क दुर्घटना होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि रोड पर तीन तरह के सिग्नल होते हैं जिन पर प्रत्येक वाहन चालक को ध्यान देना व उनकी जानकारी होना बहुत आवश्यक है। इनमें आदेश आत्मक चिन्ह जो आदेश देते हैं, सचेतक सड़क चिन्ह जो चेतावनी देते हैं और सूचनात्मक सड़क चिन्ह जो सूचना प्रदान करते हैं। सभी चिन्ह अलग-अलग रंग व आकार के होते हैं। अधिकतर देखने में आता है कि सड़क दुर्घटना होने के मुख्य कारण सही लेन में गाड़ी ना चलाना, कई घंटों तक लगातार ड्राइविंग करना, नींद को इग्नोर करना, नशा करके गाड़ी चलाना व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना, सीट बेल्ट व हेल्मेट का प्रयोग न करना आदि है। पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करे तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने में पुलिस को सहयोग करे। यातायात पुलिस द्वारा नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed