{"_id":"604bbb468ebc3ed3a24019b5","slug":"five-new-corona-infected-in-the-district-including-a-brahmin-doctor-rohtak-news-rtk5996188174","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मणवास के डॉक्टर सहित जिले में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मणवास के डॉक्टर सहित जिले में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
ब्राह्मणवास के डॉक्टर सहित जिले में कोरोना के पांच नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें डीएलएफ व जवाहर नगर की गृहिणी, महम की शिक्षिका तथा गढ़ी मोहल्ला का मजदूर कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश कर उनकी जांच करवा रहा है।
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 28 हो गई है। इसमें आठ मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं और 20 घर में एकांतवास में उपचार पा रहे हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12336 हो गई है और 12148 संक्रमित अभी तक स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में 160 मरीजों की अभी तक उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमण का स्तर 4.24 प्रतिशत के हिसाब से बढ़ रहा है और संक्रमण से ठीक होने वालों का प्रतिशत 98.47 चल रहा है।
अब तक 13361 का हो चुका टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग जिले में अब तक 13361 का टीकाकरण कर चुका है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से बचाव का टीकाकरण करवाने वालों की संख्या 1290 रही। इसमें 698 ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ लोग टीकाकरण करवाने आ रहे हैं।