फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   five days missing man find body at hiway

पांच दिन से लापता पेंटर का शव सड़क किनारे पड़ा, कुत्ते नोचते रहे शव

Mon, 15 Jul 2019 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
five days missing man find body at hiway
रोहतक। पांच दिन पहले हरिद्वार जाने के लिए निकले खेड़ी साध निवासी पूर्व फौजी का शव रविवार को खेड़ी साध में ही सड़क किनारे क्षतविक्षत हालत में झाड़ियों में पड़ा मिला। पिछले पांच दिन से यह लापता था। पूर्व फौजी के शरीर के अंग गायब मिले हैं। जानवर शव के हाथ, पैर व मुंह नोच-नोच कर खा गए हैं। शव की शनाख्त मृतक के कपड़ों की जेब से मिले आधार कार्ड ने कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार को किसी ने पुलिस को खेड़ी साध गांव की मुख्य सड़क किनारे झाड़ियों में एक शव पड़ा होने की सूचना दी। इस पर पुलिस वहां पहुंची और जांच शुरू की। लोगों ने कुत्तों को आपस में लड़ते देखा तो अनहोनी की आशंका में वहां जाकर देखा तो शव पड़ा होने की बात सामने आई। शव बुरी तरह क्षतविक्षत हालत में मिला है। इसके हाथ, पैर खाए हुए हैं। चेहरा भी नोचा हुआ है। शव पुराना होने की वजह से शनाख्त में दिक्कत हुई। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के कपड़ों की जेब से आधार कार्ड मिला। इसके बाद उसकी पहचान खेड़ी साध के 48 वर्षीय जितेंद्र के रूप में हुई। वह पिछले पांच दिनों से घर से लापता था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया को बुलाया। एफएसएल एक्सपर्ट ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ वहां से सबूत जुटाए। शव की भी पड़ताल की।
विज्ञापन

आईएमटी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि झाड़ियों के पास शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव के कपड़ों की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शनाख्त हुई। यह हत्या है या हादसा इस बारे में फिलहाल कुछ भी कहना संभव नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के बारे में कुछ कहा जा सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार जाने को निकला था घर से
परिजनों का कहना है कि जितेंद्र पांच दिन पूर्व हरिद्वार जाने की बात कह कर घर से निकला था। हरिद्वार पहुंचा या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। रविवार को पुलिस ने बुलाया तो शव को देखने पहुंचे तो घटना का पता लगा। यहां उन्होंने शव से मिला आधार कार्ड दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed