{"_id":"666f6bb29814421869074637","slug":"firing-and-vandalism-after-car-hit-the-side-in-bohar-two-injured-rohtak-news-c-17-roh1019-445032-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बोहर में फायरिंग और तोड़फाेड़, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बोहर में फायरिंग और तोड़फाेड़, दो घायल
विज्ञापन
बोहर गांव में अड्डे पर हुई हवाई फायरिंग के दौरान मौके पर मौजूद लोग। संवाद
रोहतक। बोहर गांव के अड्डे पर रविवार रात करीब आठ बजे कार को साइड लगने पर हंगामा हो गया। मकड़ौली गांव से आए युवकों न केवल हवाई फायरिंग की, बल्कि बोहर गांव के युवक मेडिकल स्टोर संचालक नवीन का सिर में रॉड मारकर सिर फोड़ दिया।
गुस्साए ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो के शीशे तोड़ दिए और एक युवक को पीट-पीट कर घायल कर दिया। तीन आरोपी फरार हो गए। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि बोहर गांव के अड्डे पर गांव के युवक नवीन ने मेडिकल स्टोर कर रखा है। कार स्टोर के आगे खड़ी थी। इसी बीच एक टाटा मैजिक गाड़ी आई। इसकी कार को साइड लग गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि टाटा मैजिक सवार युवकों ने नवीन के सिर में राड मारी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों युवकों को दबोच लिया। इसी बीच युवकों ने फोन करके अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया। आरोपी स्कॉर्पियो में सवार होकर आए। इनमें एक करौथा तो दूसरा किलोई गांव का रहने वाला है।एक युवक ने आते ही दो हवाई फायर किए। इससे अड्डे पर सनसनी फैल गई। युवाओं ने एकत्रित होकर युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। तीन युवक तो मौके से फरार हो गए, लेकिन एक युवक पकड़ा गया।
विज्ञापन
सूचना पाकर अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी रत्न लाल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। दोनों घायल को अस्पताल में ले जाया गया।
अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी रतन लाल का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।