{"_id":"3b247b7b805436e5088f8c8bc8bc28e2","slug":"fire-on-young-man-in-ballund","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांलद में युवक पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांलद में युवक पर फायरिंग
रोहतक/ब्यूरो।
Updated Tue, 24 Dec 2013 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में रोहतक के सदर थाना के अंतर्गत गांव बालंद में पुरानी रंजिश के चलते आठ युवकों ने गांव के ही एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर फायर कर दिया।
गोली युवक के पास से गुजर गई। बाद में हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां फरार हो गए। घायल युवक को पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने इस संबंध में तीन नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार रात गांव बालंद निवासी संदीप खाना खाने के बाद बाहर घूमने गया था। इसी दौरान गांव के ही मनदीप, आनंद, संदीप समेत आठ युवक वहां पहुंचे और संदीप पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया।
इसी बीच हमलावरों में से एक ने संदीप पर फायर भी किया। संयोग से गोली युवक के पास से निकल गई। हमलावर युवक संदीप को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और घायल को पीजीआई में भर्ती कराया। मेडिकल पुलिस चौकी द्वारा सूचना मिलने पर सदर पुलिस पीजीआई पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए।
इसी बीच सूचना मिलने पर संदीप के परिजन भी पीजीआई पहुंच गए। पुलिस ने घायल के बयान पर मनदीप, आनंद, संदीप समेत आठ अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।