फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fire broke out in a furniture showroom and warehouse on Jhajjar Road in Rohtak

Rohtak: झज्जर रोड पर फर्नीचर के शोरूम व गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां 40 बार लेकर आई पानी

Sat, 22 Nov 2025 11:35 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 22 Nov 2025 11:35 AM IST
सार

शिवाजी कॉलोनी निवासी नवीन सचदेवा ने बताया कि झज्जर रोड पर घनीपुरा मोड़ के पास उसका फर्नीचर का शोरूम व साथ में गोदाम है। घरों में मॉडलर कीचन बनाने के अलावा घरों के लिए दरवाजे तैयार किए जाते हैं।

विज्ञापन
Fire broke out in a furniture showroom and warehouse on Jhajjar Road in Rohtak
गोदाम में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक के झज्जर रोड पर शुक्रवार रात को फर्नीचर शोरूम में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गए। मॉडलर कीचन बनाने की 12 मशीन व 10 घरों के तैयार दरवाजे व अन्य सामान जल गया। शनिवार सुबह आठ बजे आग बुझ सकी। 

विज्ञापन


शिवाजी कॉलोनी निवासी नवीन सचदेवा ने बताया कि झज्जर रोड पर घनीपुरा मोड़ के पास उसका फर्नीचर का शोरूम व साथ में गोदाम है। घरों में मॉडलर कीचन बनाने के अलावा घरों के लिए दरवाजे तैयार किए जाते हैं। शुक्रवार शाम को काम खत्म होने के बाद घर चला गया। रात 12 बजे पड़ोसियों का फोन आया कि शोरूम के अंदर से धुंआ निकल रहा है। मौके पर पहुंचा तो आग की लपटें उठने लगी थी।
विज्ञापन




सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। शुक्रवार सुबह नौ बजे तक फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां आग बुझाने में लगी रही। 40 बार सोनीपत स्टैंड स्थित कार्यालय से पानी लेकर पहुंची। तब जाकर आग बुझ सकी। फर्नीचर व्यापारी का कहना है कि आगजनी में कितना नुकसान हुआ, इसका अभी अंदाजा नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed