{"_id":"66561e3c296d5b0526065325","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-grocery-shop-on-mall-godown-road-rohtak-news-c-17-roh1019-432387-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: माल गोदाम रोड पर परचून की दुकान में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: माल गोदाम रोड पर परचून की दुकान में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग
Tue, 28 May 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 28 May 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
.माल गोदाम रोड पर परचून के गोदाम में लगी आग को बुझाते लोग मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी। संवाद
रोहतक। शहर के माल गोदाम रोड पर मंगलवार को परचून के गोदाम में शाॅर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
व्यापारी प्रवेश कुमार ने बताया कि का नीचे गोदाम है, जबकि ऊपर मकान बने हुए हैं। अचानक गोदाम के अंदर से धुआं उठने लगा। अंदर जाकर देखा तो आग लगी थी। आसपास के लोग बाहर निकल आए और आग बुझाने का प्रयास किया। उस समय बिजली न होने के कारण सबमर्सिबल भी नहीं चल सका। सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। 10 मिनट में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और एक घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, सुमित मलिक ने बताया कि रिहायशी एरिया होनण्के कारण लोग भी प्रचंड गर्मी में आग लगने से घबरा गए। फायर कर्मियों ने समय रहते जान जोखिम में डालकर आग बुझाई, जब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। आग लगने से हजारों का सामान नष्ट हो गया।